तीन पशु चोरी के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा थाना

लगातार पशु चोरी की घटनाओं से आजिज आकर गांव नान के लोगों ने हाफिजपुर थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। शुक्रवार रात भी चोर कूमल लगाकर एक रिटायर्ड फौजी के तीन पशु चोरी करके ले गए। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पशु चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 06:56 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 06:56 PM (IST)
तीन पशु चोरी के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा थाना
तीन पशु चोरी के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा थाना

जागरण संवाददाता, हापुड़ : पशु चोरी की बढ़ती वारदातों से परेशान होकर गांव नान के ग्रामीणों ने हाफिजपुर थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। शुक्रवार रात भी चोर कूमल लगाकर एक रिटायर्ड फौजी के तीन पशु चोरी करके ले गए। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पशु चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नान निवासी धर्मवीर रिटायर्ड फौजी हैं। शुक्रवार रात वह घर पर थे और पशु घेर में थे। धर्मवीर ने बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने घेर में 14 इंची की दीवार काट दी। चोर दीवार काटकर दो भैंस और एक भैंसा चुरा लिया। इसके बाद वह मिनी ट्रक में चढ़ाकर ले गए। शनिवार सुबह जब पशुओं को चारा डालने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। एक और पशु चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण हाफिजपुर थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले चंद दिनों में यह आठवीं चोरी की घटना है। रालोद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने कहा कि पशु चोरी की वारदात तेजी से बढ़ रही है, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ नहीं रही है। वहीं किसान काफी परेशान हैं।

थाना प्रभारी जयपाल ¨सह ने धर्मवीर की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जल्द से जल्द वारदात का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रामरत्न शर्मा, रघुवंश शर्मा, राकेश, प्रमोद, मूलचंद, कृष्ण यादव आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी