नेशनल फुटबाल की अंडर 15 टीम में ईशान का चयन

क्षेत्र अंतर्गत गांव करीमपुर भाईपुर मिलक के प्रधान गजेंद्र ¨सह के बेटे ईशान सिसौदिया का फुटबाल की अंडर 15 राष्ट्रीय टीम में चयन कर लिया गया है। ईशान के चयन पर उसके गांव में हर्ष का माहौल है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 06:43 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 06:43 PM (IST)
नेशनल फुटबाल की अंडर 15 टीम में ईशान का चयन
नेशनल फुटबाल की अंडर 15 टीम में ईशान का चयन

संवाद सहयोगी, धौलाना:

गांव करीमपुर भाईपुर मिलक के प्रधान गजेंद्र ¨सह के पुत्र ईशान सिसौदिया का फुटबाल की अंडर-15 राष्ट्रीय टीम में चयन होने से गांव में हर्ष का माहौल है।

ग्राम प्रधान और अधिवक्ता गजेंद्र ¨सह ने बताया उनका पुत्र ईशान गाजियाबाद के एडीवी पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। वह फुटबाल में रुचि रखता है। वह कई बार जिला व प्रदेश स्तर पर खेलने वाली टीम का सदस्य रहे हैं। अब उसका चयन अंडर-15 राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ईशान बृहस्पतिवार को एक माह तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए ओडिशा के कटक शहर जाने के लिए रवाना हो जाएगा। उसका पहला अंतररष्ट्रीय मैच मलेशिया के साथ मार्च में होगा। राष्ट्रीय टीम में उसका चयन होने पर गांव में हर्ष का माहौल है। उनकी मां रेखा सिसौदिया और बहन निहारिका भी उसकी इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। भाजपा नेता उमेश राणा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सिसौदिया, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र राणा, अधिवक्ता मनोज तोमर मिनी मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजयुमो के उपाध्यक्ष गिरीश सिसौदिया ने उन्हें बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी