श्रमिकों के साइट पर रहने की शर्त पर मिली पीडब्ल्यूडी को निर्माण करने की अनुमति

बक्सर-ढाना मार्ग जिलाधिकारी आवास और वीवीपैट गोदाम का होगा निर्माण। जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आधार पर दी निर्माण की अनुमति। रोजाना श्रमिकों का होगा चेकअप।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 13 May 2020 09:55 AM (IST) Updated:Wed, 13 May 2020 09:55 AM (IST)
श्रमिकों के साइट पर रहने की शर्त पर मिली पीडब्ल्यूडी को निर्माण करने की अनुमति
श्रमिकों के साइट पर रहने की शर्त पर मिली पीडब्ल्यूडी को निर्माण करने की अनुमति

हापुड़, जागरण संवाददाता। लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति शर्तों के आधार पर मिल गई है। इसमें श्रमिक निर्माण स्थल पर ही अस्थायी आवास बनाकर रहेंगे। उनकी रोजाना स्क्रीनिंग होगी। शारीरिक दूरी का ध्यान और मास्क लगाकर काम करेंगे। जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदारों को भी निर्देश जारी कर दिए हैं।

कोरोना वायरस के चलते फैली वैश्विक महामारी के चलते देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। वर्तमान में लॉकडाउन-3 चल रहा है। जो 17 मई तक लागू रहेगा। हालांकि अर्थव्यवस्था को बचाने और कामगारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार ने शर्तों के साथ कुछ छूट अवश्य दी हैं। इसमें निर्माण कार्य भी शामिल हैं। जनपद में लॉकडाउन लागू होने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्य भी बंद हो गए थे। इनमें बक्सर-ढाना मार्ग, जिलाधिकारी का आवास, वीपीपैट गोदाम का निर्माण और एक दर्जन से अधिक सड़कों के मरम्मत कार्य शामिल हैं। जिनके शुरू होने से इन कार्यों में लगे श्रमिकों को भी रोजगार मिलेगा।

chat bot
आपका साथी