राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर लगा भीषण जाम

संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर देश से प्रदेश की राजधानी को जाने वाले नेशनल हाईवे-9 (पूर्व में 2

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 06:22 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 06:22 PM (IST)
राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर लगा भीषण जाम
राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर लगा भीषण जाम

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर

देश से प्रदेश की राजधानी को जाने वाले नेशनल हाईवे-9 (पूर्व में 24) पर होली के मद्देनजर और ब्रजघाट पर फाल्गुन पूर्णिमा पर आयोजित स्नान के चलते वाहनों का दबाब बढ़ने से जाम लग गया, जिससे गंगा भक्तों समेत लाखों यात्रियों को जाम के झाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को होली के पर्व पर घर लौटने वाले तथा फाल्गुन पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं का आगमन होने से वाहनों के दबाब बढ़ने पर सिभावली के गांव सिखेड़ा से लेकर ब्रजघाट तक कई स्थानों पर जाम लग गया। दोनों दिशाओं में वाहन रेंग-रेंग कर गुजर रहे थे। जाम में फंसे महिला, बच्चे, बुजुर्ग और रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल प्लाजा के आसपास लगे जाम से बचकर वाहन चालक गांव अल्लाबख्शपुर से बागड़पुर वाया ब्रजघाट के पलवाड़ा रोड होकर निकालते रहे, परंतु कुछ ही देर बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से इन वैकल्पिक रास्ते पर भी जाम लग गया। मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन ब्रजघाट के पलवाड़ा रोड से वाया डेहरा कुटी और सालारपुर मोड़ से होकर निकलने को मजबूर हुए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने बताया की वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, कुछ देर के बाद ही जाम को खुलवा दिया गया था।

chat bot
आपका साथी