बेसहारा पशुओं के लिए बनेगी चार गोशाला

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री व बागपत-मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सत्यपाल ¨सह शुक्रवार को कार्यकर्ताओं व समर्थकों की समस्याओं से रुबरु हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने मोदीनगर विधायक को अधिकारियों से बातचीत करने की हिदायत दी। बेसहारा पशुओं की समस्या उठने पर सांसद ने बताया कि मोदीनगर विधानसभा में चार गोशाला बनाई जा रही है। इससे ग्रामीणों को बेसहारा पशुओं से निजात मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jan 2019 04:22 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jan 2019 04:22 PM (IST)
बेसहारा पशुओं के लिए बनेगी चार गोशाला
बेसहारा पशुओं के लिए बनेगी चार गोशाला

-तहसील और पुलिस प्रशासन पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप

संवाद सहयोगी, पिलखुवा: केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री एवं बागपत-मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सत्यपाल ¨सह ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं और समर्थकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने मोदीनगर विधायक को अधिकारियों से बात करने की हिदायत दी। बेसहारा पशुओं की समस्या पर उन्होंने बताया कि मोदीनगर विधानसभा में चार गोशाला बनाई जाएंगी। इससे ग्रामीणों को बेसहारा पशुओं से निजात मिलेगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद सत्यपाल ¨सह, मोदीनगर विधानसभा विधायक डा. मंजू शिवाच व भोजपुर ब्लाक के प्रमुख कृष्णवीर ¨सह सबसे पहले पिलखुवा से सटे मोदीनगर विधानसभा के गांव दतैड़ी और अतरौली में पहुंचे। ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर केंद्रीय  राज्यमंत्री सत्यपाल ¨सह ने कहा कि वह स्वयं भी गांव से जुड़े है। इसीलिए ग्रामीणों की समस्याओं को भलीभांति जानते है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। मोदीनगर विधानसभा विधायक डा. मंजू शिवाच ने बताया कि मोदीनगर विधानसभा में बेसहारा पशुओं के लिए चार गोशाला बनाई जा रही हैं। बुदाना, पतला-निवाड़ी मार्ग, तलहेटा और गदाना गांव में गोशालाओं के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई हैं। ग्रामीणों ने दतैड़ी, अतरौली अथवा जोया गांव में भी गोशाला बनाने की मांग की। दोनों बैठक का संचालन करते हुए ब्लाक प्रमुख कृष्णवीर ¨सह ने कहा कि सांसद सत्यपाल ¨सह के नेतृत्व में लोकसभा क्षेत्र का चहुमुंखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले किसी सांसद ने गांवों में जाकर ग्रामीणों और समर्थकों का दर्द जानने का प्रयास नहीं किया था। गांव को शहर से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं की अधिक सुनवाई कर रहे हैं। मोदीनगर तहसील में तैनात एक अधिकारी पर ग्रामीणों ने खुलकर कार्यकर्ताओं को शोषण करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर विकास तोमर प्रधान दतैड़ी, रामभूल, पप्पू प्रधान, अमन प्रधान, एसवीर ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी