पालिकाध्यक्ष के ससुर के दो मृत्यु प्रमाण पत्र हुए जारी

संवाद सहयोगी पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष के ससुर के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 07:08 PM (IST)
पालिकाध्यक्ष के ससुर के दो मृत्यु प्रमाण पत्र हुए जारी
पालिकाध्यक्ष के ससुर के दो मृत्यु प्रमाण पत्र हुए जारी

संवाद सहयोगी, पिलखुवा:

नगर पालिका अध्यक्ष के ससुर के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। एक प्रमाण पत्र वर्ष 2011 का है और दूसरा 2017 का बना है। इस संबंध में संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की गई है। मामले के बाद राजनैतिक चर्चाएं जोरों पर हैं। वहीं पालिकाध्यक्ष का कहना है कि यह एक षडयंत्र है, आरोप निराधार हैं। 2017 में कोई प्रमाण पत्र नहीं बनवाया गया है।

रामलीला मैदान गांधी बाजार रोड निवासी गीता गोयल वर्तमान में नगर पालिकाध्यक्षा है। नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर से जारी एक प्रमाण पत्र के मुताबिक ब्रजघाट पालिकाध्यक्षा गीता गोयल के ससुर सुरेश चंद गोयल उर्फ कालूराम का दाह संस्कार 11 अप्रैल 2011 में दोपहर तीन बजे हुआ था, जबकि नगर पालिका परिषद पिलखुवा द्वारा 29 अप्रैल 2019 को जारी दूसरे मृत्यु प्रमाण पत्र में बताया गया है कि सुरेशचंद उर्फ कालूराम का निधन 25 जुलाई 2017 को हुआ था। इस संबंध में राणा पट्टी निवासी गौरव चौहान ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की है।

पालिकाध्यक्षा गीता गोयल का कहना है कि उनके ससुर का निधन वर्ष 2011 में हुआ है। नगर पालिका परिषद के अधिकारी ने गलत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य द्वारा इस बावत कोई आवेदन नहीं किया गया था। जानकारों के माध्यम से ऐसे मृत्यु प्रमाण पत्र के जारी होने की सूचना मिली है। यह कोई राजनीति पड़यंत्र है और उन्हें बदनाम करने की साजिश है। इस बावत उन्होंने जिलाधिकारी से जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि इस बावत राणा पट्टी निवासी गौरव चौहान द्वारा पिछले दिनों समाधान दिवस में शिकायत की गई है। जिसकी प्रतिलिपि अभी उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत प्रतिलिपि प्राप्त होने के बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी