खेत में घुसने पर मारपीट का आरोप

¨सभावली क्षेत्र के गांव बंगोली में खेत में घुसने को लेकर दलित समाज की पांच महिला सहित आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को पुलिस को ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 09:18 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 09:18 PM (IST)
खेत में घुसने पर मारपीट का आरोप
खेत में घुसने पर मारपीट का आरोप

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर

¨सभावली क्षेत्र के गांव बंगोली में खेत में घुसने को लेकर दलित समाज की पांच महिला सहित आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को पुलिस को ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

सोमवार सुबह गांव बंगोली निवासी कमलेश, स्वेता, ब्रजेश, कविता सोनू, पंकज, सुखवीर जंगल में धान की फसल काटने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वह एक के गन्ने के खेत के बीच से होकर जाने लगे। इस पर किसान ने उन्हें रोका। पीड़ितों का आरोप है कि खेत स्वामी ने उनके लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की। विरोध पर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। मौके पर तो दोनों के बीच समझौता हो गया। परंतु कुछ देर के बाद ही खेत स्वामी अपने आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और कमलेश, स्वेता, ब्रजेश, कविता सोनू, पंकज, सुखवीर के साथ मारपीट कर उनको घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा कर कार्रवाई शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी