गुरु पूर्णिमा पर्व पर दीपों से जगमगाया गायत्री मंदिर

गुरू पूर्णिमा पर्व में दीपों से जगमगाया गायत्री मंदिरगुरू पूर्णिमा पर्व में दीपों से जगमगाया गायत्री मंदिरगुरू

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:02 AM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर्व पर दीपों से जगमगाया गायत्री मंदिर
गुरु पूर्णिमा पर्व पर दीपों से जगमगाया गायत्री मंदिर

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : मुख्यालय स्थित गायत्री मंदिर में गुरु पूर्णिमा के मौके पर सुबह जहां हवन व पूजन कर लोगों को गुरु की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, रविवार शाम भक्तों ने दीपयज्ञ का आयोजन किया। इसमें शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भक्तों ने सैकड़ों दिए जलाए। इससे पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए उमेश शुक्ला ने कहा, गुरु शिष्य परंपरा द्वारा मनीषियों ने ज्ञान की धरोहर को जन जन तक पहुंचाने का काम किया है। वेदमूर्ति आचार्य श्रीराम शर्मा ने प्राचीन भारतीय विद्याओं को यज्ञ, ध्यान, योग, साहित्य के माध्यम से समाज में नव चेतना का संचार किया है। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दीपयज्ञ में गुरु की महिमा से प्रेरणाप्रद भजन प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर विभिन्न संस्कार भी वैदिक विधान से कराए गए। सुमन शर्मा ने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कर्मकांड में छिपी शिक्षाओं की व्याख्या की। इस मौके पर बल्देव प्रसाद, भगवती प्रसाद, रमाकांत गुप्ता, पुष्पेंद्र कृष्ण गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, रामकुमारी यादव, शिल्पी शर्मा, शिवप्रसाद धुरिया, बिट्टो बहन, ममता सचान, प्रियंका, निशि, सागर, सौरभ, मनीष, कंचन गुप्ता, माया सचान का सक्रिय सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी