प्रधानों की हर समस्याओं का किया जाएगा समाधान

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : महिला डिग्री कालेज में जिला स्तरीय प्रधान सम्मेलन का आयोजन किया ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Dec 2018 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 11:16 PM (IST)
प्रधानों की हर समस्याओं का किया जाएगा समाधान
प्रधानों की हर समस्याओं का किया जाएगा समाधान

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : महिला डिग्री कालेज में जिला स्तरीय प्रधान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद पुष्पेंद्र ¨सह चंदेल व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अशोक ¨सह चंदेल उपस्थित रहे। सदर विधायक ने प्रधानों की हर समस्याओं का समाधान करने का वादा किया।

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि प्रधानों को किसी भी प्रकार की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं सदर विधायक अशोक ¨सह चंदेल ने कहा कि जिलेभर के प्रधानों के साथ वह हमेशा खड़े हैं। प्रधानों के हित के लिए हर कार्य करने को तैयार हैं। ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का दूर किया जा सके। सीडीओ रामकुमार ¨सह, पीडी चित्रसेन ¨सह, संघ के जिलाध्यक्ष आनंद अशोक प्रधान, जगदीश प्रसाद व्यास ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। वहीं रामसेवक तिवारी, देवेंद्र ¨सह, किरन देवी ने भी प्रधानों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर संघ ने सांसद व विधायक को अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। सम्मेलन में प्रधानों की मुख्य समस्याएं ग्राम सभा की जमीन में अतिक्रमण, तालाब पोखर भरवाने आदि रहीं। अंत में संघ के जिलाध्यक्ष आनंद अशोक ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी