खाद्य सचल प्रयोगशाला में लिए 33 सैंपल, पांच हुए फेल

खाद्य सचल प्रयोगशाला में लिए गए 33 सैंपल पांच हुए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 06:04 AM (IST)
खाद्य सचल प्रयोगशाला में लिए 33 सैंपल, पांच हुए फेल
खाद्य सचल प्रयोगशाला में लिए 33 सैंपल, पांच हुए फेल

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : खाद्य विभाग की ओर से संचालित की गई खाद्य सचल प्रयोगशाला के वाहन को रविवार को जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वाहन को मुख्यालय के आकिल तिराहा व कुरारा कस्बे के मुख्य बाजार में खड़ा किया गया। जिसमें लोगों के द्वारा लाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इस दौरान हमीरपुर में 18 तथा कुरारा में 15 नमूने लिए गए। जिसमें पांच नमूने फेल पाए गए।

खाद्य विभाग के द्वारा आमजनमानस की सुविधा तथा उनके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों के जांच के लिए सचल खाद्य प्रयोगशाला वाहन बुलवाया गया। जिसको कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन मुख्यालय के आकिल तिराहे में तीन घंटे तक रूका। जहां पर लोगों ने आकर अपने घरों में प्रयोग में लाई जाने वाली खाद्य सामग्रियों की जांच कराई और खाद्य पदार्थ सही व गलत होने की पुष्टि की गई। मुख्यालय के आकिल तिराहे के पास खड़े इस सचल प्रयोगशाला में कुल 18 नमूने लिए गए। जिसमें दो दूध तथा एक चांदी के वर्क का नमूना फेल पाया गया। इसी तरह से कुरारा कस्बे के मुख्य बाजार में भी यह वाहन पहुंचा। जहां कुल 15 नमूने लिए गए जिनमें दो नमूने फेल हुए। खाद्य सचल प्रयोगशाला के खाद्य विश्लेषक विनोद सिंह के द्वारा अभिहित अधिकारी रामअवतार सिंह यादव की देखरेख में नमूनों की जांच की गई। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमकार कुशवाहा, बीएल प्रजापति, आरके निरंजन समेत पूरी टीम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी