छापामार कर नौ सिलेंडर बरामद

संवाद सूत्र, कुरारा : थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से वाहनों तथा छो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)
छापामार कर नौ सिलेंडर बरामद
छापामार कर नौ सिलेंडर बरामद

संवाद सूत्र, कुरारा : थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से वाहनों तथा छोटे सिलेंडरों में रिफि¨लग करने के आरोप में पूर्ति निरीक्षण ने छापामार कर नौ सिलेंडर तथा अन्य समान बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

क्षेत्र के झलोखर गांव निवासी शील कुमार उर्फ जयनारायन घरेलू गैस सिलेंडर से वाहनों में तथा छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिल करता है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पूर्ति विभाग को दी। पूर्ति निरीक्षक र¨वद्र अहिरवार ने छापामार कर दुकान में रखे इंडेन के पांच तथा भारत के चार खाली तथा इंडेन की पांच पासबुक, भारत की चार गैस चूल्हा दस, चार छोटे रेग्युलेटर, दो लाइटर, गैस बत्ती दो, चार पेट्रोमैक्स स्टोव, गैस लालटेन चार बरामद किया। सुशील के खिलाफ धारा 3/17 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सुशील का कहना है कि गैस सिलेंडर परिवार के है तथा भारत के गैस सिलेंडर गांव के लोगों के है। हमीरपुर भराने के लिए ले जाना था। मरम्मत का कार्य करता हूं।

chat bot
आपका साथी