समाधान दिवस में आई मात्र दो शिकायतें

कुरारा, (हमीरपुर) संवाद सूत्र: स्थानीय थाना परिसर में समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उसमें मा

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 06:28 PM (IST)
समाधान दिवस में आई मात्र दो शिकायतें

कुरारा, (हमीरपुर) संवाद सूत्र: स्थानीय थाना परिसर में समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उसमें मात्र दो ही शिकायतें आईं। लोगों को सही जानकारी न होने की वजह से भी यह सन्नाटा रहा।

समस्या समाधान दिवस में भूमि विवाद से संबंधित दो शिकायतें दर्ज की गई। क्षेत्र के डामर गांव निवासी राधेकृष्ण पुत्र महंगू ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव निवासी महेश, गया प्रसाद मेरी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। एसडीएम सदर ने गांव लेखपाल विनय कुमार को भूमि की पैमाइश करने के आदेश दिए। दोनों शिकायतों के निस्तारण के लिए लेखपाल को आदेश दिया। क्षेत्र के लोगों को इस दिवस की जानकारी न होने से वह यहां पहुंच नहीं पाते हैं। यही कारण है कि समस्याएं होने के बाद भी यहां सन्नाटा पसरा रहा।

इस अवसर पर एसडीएम सदर आरएस वर्मा, थानाध्यक्ष सुभाष यादव, कस्बा लेखपाल राम किशोर, कानून गो प्रमोद सिंह, तहसीलदार सालिग राम सहित लेखपाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी