पत्‍‌नी की हत्या कर पति फांसी पर झूला

राठ (हमीरपुर) संवाद सहयोगी : पति ने पत्‍‌नी की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर के क

By Edited By: Publish:Tue, 28 Apr 2015 09:24 PM (IST) Updated:Tue, 28 Apr 2015 09:24 PM (IST)
पत्‍‌नी की हत्या कर पति फांसी पर झूला

राठ (हमीरपुर) संवाद सहयोगी : पति ने पत्‍‌नी की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगा कर खुद आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके परिजन खेत में काम करने गए हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर घर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक मामले की छानबीन में जुटी रही।

कोतवाली प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मवई गांव के पूर्व प्रधान कर्ण सिंह ने घटना की सूचना देते हुए जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि राठ कोतवाली क्षेत्र के गांव मवई निवासी प्रेमचंद्र (40) शाम पांच बजे के आसपास अपने घर पहुंचा तो घर में पत्‍‌नी माना (38) के साथ गांव का एक लड़का घर में बैठा मिला। लड़के को घर में बैठा देख पति आगबबूला हो गया। उसने पास ही पड़े डंडे से पत्‍‌नी के सिर पर वार कर दिया। जिससे पत्‍‌नी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्‍‌नी को मारने के बाद पति घर के अंदर गया और कमरे में रस्सी से फांसी लगा कर खुदकशी कर ली। घटना के समय परिवारीजन खेतों में काम कर रहे थे। घटना के संबंध में पड़ोसियों की सूचना पर परिजन घर पहुंचे। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया था। महिला के मायके पक्ष के लोगों के अभी तक न आने से पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली थी। घटना स्थल पर सीओ राठ सीताराम, कोतवाली प्रभारी रामाश्रय यादव पहुंच गए थे। मामले की छानबीन चालू थी।

''महिला के मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा'' सीताराम क्षेत्राधिकारी राठ

chat bot
आपका साथी