तालाब में मछली पकड़ने गया था, जाल में फंस गया मगरमच्‍छ ; फ‍िर.. Gorakhpur News

मछली पकड़ने गए एक व्‍यक्ति के जाल में मगरमच्‍छ फंस गया। जाल में मगरमच्‍छ देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 01:15 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 01:15 PM (IST)
तालाब में मछली पकड़ने गया था, जाल में फंस गया मगरमच्‍छ ; फ‍िर.. Gorakhpur News
तालाब में मछली पकड़ने गया था, जाल में फंस गया मगरमच्‍छ ; फ‍िर.. Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। तालाब में मछली पकड़ने गए एक व्‍यक्ति के जाल में मगरमच्‍छ फंस गया। जाल में मगरमच्‍छ देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। कई घंटे की मशक्‍कत के बाद उसे काबू में किया गया और फ‍िर उसे रोहिन नदी में छोड़ा गया। मामला यूपी के महराजगंज जिले का है।

दो माह से तालाब में था मगरमच्‍छ

महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव के पश्चिम स्थित ग्राम सभा के पोखरे से मछलियों की निकासी कर रहे मछुआरों के जाल में मगरमच्छ फंस गया। जिसे ग्रामीणों ने ट्राली पर लादकर गांव के समीप से होकर बहने वाली रोहिन नदी में छोड़ दिया। बताया जाता है कि मगरमच्छ बीते दो माह से तालाब में ही रह रहा था।

वन विभाग ने किया था पकड़ने का प्रयास

इस मगरमच्‍छ को वन विभाग के सहयोग से ग्रामीणों ने कई बार पकडऩे का प्रयास भी किया था, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। मगरमच्‍छ के पकड़े जाने के बाद गांव के लोग और वन विभाग ने राहत की सांस ली है।

chat bot
आपका साथी