धान खरीद के हर केंद्र पर लेखपालों को दी गई है जिम्मेदारी Gorakhpur News

हर केंद्र पर संबंधित क्षेत्र के लेखपालों को यह जिम्मेदारी दी गई है उन्हें किसानों की सुविधा का ख्याल रखना है। वहां आने वाले किसानों के साथ किस तरह का व्यवहार हो रहा है इसकी रिपोर्ट वे जिले के नोडल अधिकारी को दे रहे हैं।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 01:12 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 01:12 PM (IST)
धान खरीद के हर केंद्र पर लेखपालों को दी गई है जिम्मेदारी Gorakhpur News
धान खरीद केंद्र के संबंध में फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। धान क्रय केंद्रों पर खरीद की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। हर केंद्र पर संबंधित क्षेत्र के लेखपालों को यह जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें किसानों की सुविधा का ख्याल रखना है। वहां आने वाले किसानों के साथ किस तरह का व्यवहार हो रहा है, इसकी रिपोर्ट वे जिले के नोडल अधिकारी को दे रहे हैं।

जिले में 15 अक्टूबर से ही धान की खरीद के लिए केंद्र शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन शुरू में बहुत कम किसान केंद्रों तक पहुंच रहे थे। नवंबर शुरू होते ही धीरे-धीरे क्रय केंद्रों पर किसान पहुंचने लगे हैं और खरीद भी बढ़ी है। बड़े केंद्रों पर इस समय प्रतिदिन 1500 से 2000 क्विंटल तक धान की खरीद हो रही है। खरीदारी कार्य को और तेज करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है। इससे दो फायदा होगा। एक तो किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और दूसरे खरीदारी भी ठीक से हो सकेगी।

जिले में 135 केंद्रों पर हो रही खरीद

डिप्टी आरएमओ राकेश एम पांडेय के अनुसार जिले में निर्धारित 143 केंद्रों में से करीब 135 क्रियाशील हैं। शेष को हाल ही में अनुमोदन मिला है, जल्द ही उन्हें भी सक्रिय कर दिया जाएगा। कोशिश है कि सभी केंद्रों पर खरीद जरूर हो। 135 केंद्रों पर खरीद शुरू हो चुकी है। खरीद केंद्र शुरू हो जाने से निर्धारित लक्ष्‍य की पूर्ति हो सकेगी। इससे किसानों को दूसरे खरीद केंद्रों का चक्‍कर नहीं लगाना पड़ेगा। किसानों का समय भी बचेगा और लक्ष्‍य की पूर्ति भी हो सकेगी। इस संबंध में जिलाधिकारी के, विजयेंद्र पाण्डियन का कहना है कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाएगी। व्यवस्था पर नजर रखने के लिए हर केंद्र पर नोडल तैनात किए गए हैं। जिले में अधिकतर केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई है।

chat bot
आपका साथी