नेपाल में 29.33 लाख की भारतीय मुद्रा के साथ छह हवाला कारोबारी गिरफ्तार Gorakhpur New

गिरफ्तार लोगों में गोपाल प्रसाद अग्रवाल निवासी बिहार व शाकिर अली निवासी उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है। इसके अलावा चार नेपाली नागरिक हैं। नेपाल पुलिस ने इनके कब्जे से 29.33 मिले हैै

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 25 Oct 2019 08:42 PM (IST) Updated:Sun, 27 Oct 2019 11:41 AM (IST)
नेपाल में 29.33 लाख की भारतीय मुद्रा के साथ छह हवाला कारोबारी गिरफ्तार Gorakhpur New
नेपाल में 29.33 लाख की भारतीय मुद्रा के साथ छह हवाला कारोबारी गिरफ्तार Gorakhpur New

गोरखपुर, जेएनएन। नेपाल के परसा व बारा जिले में पुलिस ने छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 30 लाख की भारतीय मुद्रा बरामद हुई है। इनमें दो भारतीय नागरिक हैं।

बिहार और उत्‍तर प्रदेश के दो नागरिक भी धरे गए

गिरफ्तार लोगों में गोपाल प्रसाद अग्रवाल निवासी बिहार व शाकिर अली निवासी उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है। इसके अलावा चार नेपाली नागरिक हैं।  नेपाल पुलिस ने इनके कब्जे से 29 लाख 33 हजार 560 रुपये, सोने के दो सिक्के तथा भारतीय बैंकों के चेक बरामद किया है। बारा जिले के पुलिस अधीक्षक राम बहादुर शाह ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे हवाला कारोबार से जुड़े हैं।

कई शहरों से आता है पैसा

पुलिस के अनुसार हवाला कारोबारियों ने स्‍वीकार किया कि भारत के दिल्ली और कोलकाता समेत कई शहरों से इनका पैसा आता है। पकड़े गए सभी आरोपितों को काठमांडू पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार नेपाल में हवाला कारोबार होने की सूचना मिल रही थी। पुलिस इस संबंध में अपने मुखबिरों को लगाए हुई थी।

दो जिलों से हुई गिरफ्तारी

उन्‍होंने कहा कि सूचना मिली कि हवाला कारोबारी दो जिलों में सक्रिय हैं। इन दोनो जिलों की पुलिस ने अंतत: हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार ही कर लिया। पुलिस ने इनका ठीक-ठीक पता नहीं बताई है पर अब इनके अन्‍य संबंधों को खंगाल रही है। वह जानना चाहती है कि नेपाल में इनके और कहां-कहां ठिकाने हैं।

chat bot
आपका साथी