गैस सिलेंडर लदे पिकअप की टक्कर से मजदूर घायल

गोरखपुर : पिपराइच क्षेत्र में रक्षवापार गांव के पास बुधवार को गैस सिलेंडर लदे पिकअप की चपेट म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Mar 2018 01:33 AM (IST) Updated:Thu, 08 Mar 2018 01:33 AM (IST)
गैस सिलेंडर लदे पिकअप की टक्कर से मजदूर घायल
गैस सिलेंडर लदे पिकअप की टक्कर से मजदूर घायल

गोरखपुर : पिपराइच क्षेत्र में रक्षवापार गांव के पास बुधवार को गैस सिलेंडर लदे पिकअप की चपेट में आने से कृपाशंकर (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर बुरी तरह से पीट दिया। बाद में पुलिस ने कृपाशंकर और पिकअप चालक को अस्पताल पहुंचाया।

कुसम्हीं बाजार संवाददाता पिपराइच क्षेत्र के ही मुड़ियारी खुर्द निवासी परशुराम निषाद का पुत्र कृपाशंकर पेशे से मजदूर है। सुबह वह काम पर जा रहा था। इसी दौरान खाली गैस सिलेंडर लेकर जा रही पिकअप ने उसे टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। कृपाशंकर उसके नीचे फंस गया था। ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़कर बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

chat bot
आपका साथी