पहले पीटा फिर हाथ-पैर को रस्सियों से बांधा, उसके बाद यह हुआ

जितेन्द्र तिवारी की पहले पिटाई की। उसके बाद उनका हाथ और पैर रस्सियों से बांधकर जमीन पर लेटा दिया गया। दबंगों ने उनके निर्माणाधीन भवन को ढहा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 04:50 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 04:50 PM (IST)
पहले पीटा फिर हाथ-पैर को रस्सियों से बांधा, उसके बाद यह हुआ
पहले पीटा फिर हाथ-पैर को रस्सियों से बांधा, उसके बाद यह हुआ

गोरखपुर (जेएनएन)। देवरिया जिले में कुछ दबंगों ने एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा। उसके बाद उसका हाथ और पैर रस्सी से बांध दिया और पेट के लेटा दिया। उसके बाद उसके निर्माणाधीन भवन को ढहाकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बैकुंठपुर के टोला भगवानपुर तिवारी में जितेन्द्र तिवारी के साथ यह घटना घटी है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि जितेन्द्र तिवारी अपनी जमीन में अपना भवन बनवा रहे हैं। इसमे गाव के एक व्यक्ति द्वारा विरोध किया जा रहा है। शुक्रवार की रात वह व्यक्ति आया। उसके साथ आधा दर्जन से ज्यादा अन्य लोग भी थे। सभी के हाथ में असलहे थे।

उन्होंने अपशब्द कहते हुए मारा पीटा और रस्सी से हाथ पैर बांधकर उलटा लेटा दिया। जबकि हथियारबंद अन्य लोगों ने निर्माणाधीन मकान ढहाना शुरू कर दिए। मैं बेबस था। समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूं, क्योंकि सभी के हाथ में असलहे थे और उनका इरादा ठीक नहीं था। उसके बाद मैने शोर मचाना शुरू कर दिया। तब परिवार के सदस्य पहुंच गए। परिवार के सदस्यों के आते देख सभी फरार हो गए। परिजनों ने रात में ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरेद्र के अनुसार पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई। जानकारी लेने के बाद पुलिस चली गई। शनिवार की सुबह तक पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। जाच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी