मुकदमे से कांग्रेसी आक्रोशित, प्रशासन पर साधा निशाना

आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दर्ज हुए मुकदमे को लेकर कांग्रेसी आक्रोशित हैं। रविवार को इटवा स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के दबाव में प्रशासन कार्य कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:00 AM (IST)
मुकदमे से कांग्रेसी आक्रोशित, प्रशासन पर साधा निशाना
मुकदमे से कांग्रेसी आक्रोशित, प्रशासन पर साधा निशाना

सिद्धार्थनगर : आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दर्ज हुए मुकदमे को लेकर कांग्रेसी आक्रोशित हैं। रविवार को इटवा स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के दबाव में प्रशासन कार्य कर रहा है। जबकि पूर्व सांसद मो. मुकीम ने प्रेस कांफ्रेंस में कार्यक्रम से संबंधित अनुमति पत्र को दिखाते हुए कहा कि वह लोग अपनी जगह सही थे, परंतु सत्ताधारी दल के दबाव में जबरदस्ती का मुकदमा दर्ज किया गया। यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

पूर्व सांसद ने कहा कि प्रशासन दोहरा मापदंड अपना रहे है। एक तरफ सत्ता पक्ष के लोग लगातार बिना किसी अनुमति के कार्यक्रम कर रहे हैं, उनकी ओर कोई नहीं देख रहा है। जबकि विपक्षी अनुमति लेकर सभा करते हैं तो फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। दुफेड़िया में चार से छह बजे तक नुक्कड़ सभा की अनुमति मांगी गई थी। उनसे कहा भी गया कि जाइए कार्यक्रम कीजिए। मगर पता नहीं किस दबाव में प्रशासन ने जबरन की कार्रवाई की। यही नहीं वीडियोग्राफी चेक कर लें, ऐसे लोगों को भी नामजद किया गया, जो सभा में मौजूद भी नहीं थे।

अब्दुल सलाम एडवोकेट ने कहा कि फर्जी मुकदमों से डरने वाले नहीं है। पंचायत चुनाव पार्टी पूरी दमदारी से लड़ेगी और सत्ताधारी दल को धूल चटाने का काम करेगी। पूर्व जिपं सदस्य इसरार अहमद, इजहार अहमद, राम चंद्र पाण्डेय, अवधेश मणि त्रिपाठी, पिटू, जमीरूद्दीन, अब्दुल समद, असलम, सरफराज, आमाल अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस की धमक से भाजपा में बौखलाहट सिद्धार्थनगर : रविवार को नगर पंचायत स्थित बैदौलागढ़ में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में विभिन्न दलों को छोड़ कर कांग्रेस में करीब दर्जनभर लोगों ने अपनी आस्था जताई। पूर्व सांसद व प्रदेश सचिव तथा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में सभी ने सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें पार्टी का गमछा देकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।पूर्व सांसद मो. मुकीम ने कहा भाजपा कांग्रेस का बढ़ता ग्राफ देख घबराने लगी है। तभी तो मीटिग के अनुमति के बाद इटवा पुलिस ने गलत तरीके से मुकदमा पंजीकृत करा लिया। प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेस में अदना कार्यकर्ता भी अपनी बात आसानी से रख सकता है। जबकि बीजेपी के विधायक की गाड़ी सीएम के फ्लीट में आ जाने पर सीज कर दी जाती है। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है ही नहीं। राकेश पासवान, विध्याचल चौधरी अपने दर्जन भर साथियों संग, चिगुद,नीलम, बेचनराम, चंचल कन्नौजिया, फूलचंद, तौलेश्वर चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए। डा. वासि़फ उर्फ वस्सू, सच्चिदानंद पांडेय, नादिर सलाम, मैनुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी