समय की मांग है कंप्यूटर शिक्षा

महराजगंज: कंप्यूटर रोजगारपरक शिक्षा है। कंप्यूटर शिक्षा के अभाव में विकास की कल्पना नहीं की जा सक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Sep 2017 10:47 PM (IST) Updated:Mon, 04 Sep 2017 10:47 PM (IST)
समय की मांग है कंप्यूटर शिक्षा
समय की मांग है कंप्यूटर शिक्षा

महराजगंज:

कंप्यूटर रोजगारपरक शिक्षा है। कंप्यूटर शिक्षा के अभाव में विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। कंप्यूटर शिक्षा का यह केंद्र छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने कहीं। वह रविवार को भिटौली बाजार में राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन केंद्र के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा समय की मांग है । इस अवसर पर संस्था प्रमुख सुशील जायसवाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के जिला महामंत्री उपेंद्र पांडेय, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, अनिल ¨सह, अनिल पांडेय, बृजेश कुमार विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान स्वतंत्र ¨सह, प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी