बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने 16 लाख हड़पा, जालसाजी का मुकदमा gorakhpur News

एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अज्ञात अधिकारियों व कर्मचारियों पर जालसाजी कर रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Wed, 08 Jan 2020 07:00 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jan 2020 07:00 PM (IST)
बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने 16 लाख हड़पा, जालसाजी का मुकदमा gorakhpur News
बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने 16 लाख हड़पा, जालसाजी का मुकदमा gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कैंट पुलिस ने जालसाजी कर रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है। महराजगंज जिले के रहने वाले व्यापारी की शिकायत पर कार्रवाई है। आरोप है कि धरोहर के रूप में जमा चेक का इस्तेमाल कर इन लोगों ने व्यापारी के खाते से 16 लाख रुपये निकाल लिए हैं।

सीमेंट व्‍यवसायी के खाते से निकाल लिया 16 लाख

महराजगंज, शिकारगढ़ के बांधा गांव निवासी सुधाकर राय सीमेंट का व्यापार करते हैं। मई 2019 में उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जटेपुर शाखा से 25 लाख रुपये ऋण लिया था। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने ऋण स्वीकृत होने के बाद धरोहर के रूप में हस्ताक्षर कराकर चार सादा चेक लिया था। तीन चेक का इस्तेमाल कर 30 व 31 मई 2019 को उनके खाते से 16 लाख रुपये निकाल लिए गए।

एसएसपी के निर्देश पर हुआ मुकदमा

सीमेंट व्‍यवसायी सुधाकर ने इसकी शिकायत कैंट थाने में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक सप्ताह पहले एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर सोमवार की रात में कैंट पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अज्ञात अधिकारियों व कर्मचारियों पर जालसाजी कर रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि साक्ष्य के आधार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी