आजमगढ़ व रामपुर उप चुनाव में जीत से झूम उठे भाजपा कार्यकर्ता, जमकर फूटे पटाखे

Azamgarh Bye Election आजमगढ़ और रामपुर में उप चुनाव में हुई भाजपा की जीत से भाजपाई गदगद हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर म‍िठाई बांटकर खुशी का इजहार क‍िया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी फोड़े।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 01:19 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 01:19 PM (IST)
आजमगढ़ व रामपुर उप चुनाव में जीत से झूम उठे भाजपा कार्यकर्ता, जमकर फूटे पटाखे
गोरखपुर भाजपा कार्यालय पर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। सपा का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ और रामपुर में हुए उपचुनाव का परिणाम रविवार को जब भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आया तो कार्यकर्ता झूम उठे। पार्टी के रानीडीहा क्षेत्रीय कार्यालय और बेनीगंज महानगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया। पटाखे फोड़े, अबीर-गुलाल उड़ाया और ढोल-नगाड़े के बीच पार्टी के पक्ष में जमकर नारे लगाए। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने का सिलसिला भी देर रात तक चलता रहा। सोमवार को भी पार्टी कार्यालय पर जश्‍न मनाया गया और पटाखे फोड़े गए।

पार्टी कार्यालय पर बंटी म‍िठाई

पार्टी कार्यालय पर सोमवार को मिष्ठान वितरण हुआ। महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में खुशी मनाई गई तो क्षेत्रीय कार्यालय पर जश्न का नेतृत्व क्षेत्रीय महामंत्री व विधायक प्रदीप शुक्ला ने किया। महानगर अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के आठ साल और मुख्यमंत्री योगी के साढ़े पांच साल के शानदार कार्यकाल का परिणाम है। विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा लोकसभा उप चुनाव में आजमगढ़ और रामपुर से भाजपा की शानदार जीत इस बात का संकेत देती है कि जनता अब परिवारवाद और जातिवाद की राजननीति को नकार चुकी है।

जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर जनता अब मोदी और योगी जी के विकासवाद को पसंद कर रही है। महानगर कार्यालय पर खुशी मनाने वालों में विश्वजीताशु सिंह आशू, डा. सत्येंद्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, पुष्पदंत जैन, देवेश श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्रा, डा. सत्या पांडेय, सत्यार्थ मिश्रा, मीना श्रीवास्तव, रानी मिश्रा आदि शामिल रहीं। क्षेत्रीय कार्यालय पर जश्न के लिए जिला महामंत्री डा. आरडी सिंह, जनार्दन सिंह, सबल सिंह पालीवाल, डा. बच्चा पांडेय नवीन, केमए मझवार, इंद्र कुमार निगम, राजाराम कन्नौजिया, दिलीप यादव, मनोज शुक्ल, जनार्दन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

क्षेत्रीय अध्‍यक्ष ने मनाया जश्‍न

भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में प्रचार के लिए लंबे समय से आजमगढ़ में जमे क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धमेंद्र सिंह का गोरखपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नौसढ़ चौराहे पर ढोल-नगाड़े की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया। सबने निरहुआ की जीत के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष के कठिन परिश्रम की जमकर सराहना की। स्वागत करने वालों में विधायक प्रदीप शुक्ला, विश्वजीताशु सिंह आशू, ओमप्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आशु, महानगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही , देवेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, मंडल अध्यक्ष गण एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, आतिशबाजी एवं मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस परिणाम ने यह बता दिया है कि परिवार और जातिवाद पर आधारित राजनीति करने वालों के दिन अब लद गए। देश की जनता को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासपरक राजनीति ही पसंद है। उप चुनाव का यह परिणाम 2024 का ट्रेलर है। भाजपा फिर से 2024 में भी केंद्र में सरकार बनाएगी। - डा. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा गोरखपुर।

chat bot
आपका साथी