433 बूथों पर 16050 को लगा कोरोनारोधी टीका

47 हजार टीका लगाए जाने का था लक्ष्य टीकाकरण के लिए कर रहे हैं प्रेरित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 10:27 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 10:27 PM (IST)
433 बूथों पर 16050 को लगा कोरोनारोधी टीका
433 बूथों पर 16050 को लगा कोरोनारोधी टीका

जागरण संवाददाता, बस्ती : जिले में कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। बुधवार को 433 बूथों पर अभियान चलाया गया। 47 हजार टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य था। जिसमें 16 हजार 50 को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।

जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में 1135 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों को पहली डोज पर जोर दिया जा रहा है। अभियान में 4576 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला अस्पताल में 116 लोगों को कोविशील्ड और 141 लोगों को को-वैक्सीन लगी। यहां एएनएम ज्योति गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी, पलक श्रीवास्तव, सूरज पांडेय, सूरज ने वैक्सीनेशन किया। जिला अस्पताल में 51 को कोविशील्ड और 104 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एएनएम सरिता सिंह, विकास त्रिपाठी, सुनीता चौधरी आदि ने वैक्सीनेशन कार्य किया। अब तक जिले में 27 लाख 48 हजार 44 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 18 व 45 प्लस और किशोर वर्ग वाले लोग शामिल है। फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले जिनको बूस्टर डोज दी गई है वह भी शामिल हैं। एसीएमओ ने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी।

chat bot
आपका साथी