पेरोल पर छोड़े गए 260 बंदियों पर होगी पुलिस की खास नजर Gorakhpur News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि भले ही घोषित नहीं की गई है लेकिन पुलिस-प्रशासन पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दिया है। देवरिया जिला कारागार से छोड़े गए 260 बंदी पुलिस के लिए पंचायत चुनाव में चुनौती होंगे।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 05:10 PM (IST)
पेरोल पर छोड़े गए 260 बंदियों पर होगी पुलिस की खास नजर  Gorakhpur News
पुलिस की नजर रहेगी 260 बंदियों पर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि भले ही घोषित नहीं की गई है, लेकिन पुलिस-प्रशासन पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दिया है। देवरिया जिला कारागार से छोड़े गए 260 बंदी पुलिस के लिए पंचायत चुनाव में चुनौती होंगे, हालांकि पुलिस उन पर विशेष नजर रखने का दावा कर रही है।

अप्रैल में पंचायत चुनाव संभावित

दावेदार अभी से अपने वोटरों को सुरक्षित करने में जुट गए हैं। गांवों में चुनाव में जिन लोगों से दिक्कत उत्पन्न होने की संभावना है, उन्हें पुलिस चिन्हित करने लगी है। लेकिन चुनाव में पुलिस के लिए एक और चुनौती होगी। कोरोना संक्रमण काल में अप्रैल 2020 में सात साल से कम की धारा में बंद बंदियों को जिला कारागार से पेरोल पर छोड़ दिया गया है। अभी तक उन्हें जिला कारागार में वापस आने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। देवरिया जेल से 260 बंदी छोड़े गए हैं, जिसमें कुशीनगर व देवरिया के बंदी है। इतना ही नहीं, अभी भी एक महिला समेत तीन सजायाफ्ता कैदी भी वापस नहीं आए हैं। जिनके लिए जेल प्रशासन लगातार रिमाइंडर भेज रहा है।

जेल से ली गई है सूची

देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक डा.रामयश सिंह ने कहा कि जेल से इसकी सूची ले ली गई है। जेल से पेरोल पर छूटे लोगों पर विशेष नजर रखा जा रहा है। साथ ही उन्हें हिदायत भी दी जा रही है कि वह चुनाव में ऐसा कोई कार्य नहीं करें, वरना उनका पेरोल खारिज कर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

घर में घुसकर महिला व उसके बच्चों को पीटा

गरुलपार में आपसी रंजिश में घर में घुसकर कुछ लोगों ने महिला व उसके बेटे की पिटाई कर दी। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। गरुलपार निवासी रेनू त्रिपाठी पत्नी सूर्य प्रकाश त्रिपाठी रात को अपने घर पर थी। इस बीच कुछ लोग घर में घुस गए और अपशब्द बोलते हुए उनकी पिटाई करने लगे। जब पति व बेटे बीचबचाव करने गए तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और घायलों का इलाज कराया। उधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने व सोने की चेन लूट लेने का आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी