नए सिरे से हुआ 23 ग्राम पंचायतों का परिसीमन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत चुनाव शिवचरन लाल पटेल ने बताया कि ऐसी ग्राम पंचायत जिनके वार्ड नगर पंचायत में चले गए हैं उनका नए सिरे से परिसीमन कराया गया है। इन ग्राम पंचायतों के वार्ड की संख्या में बदलाव भी हुआ है। नई मतदाता सूची तैयार की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 06:30 AM (IST)
नए सिरे से हुआ 23 ग्राम पंचायतों का परिसीमन
नए सिरे से हुआ 23 ग्राम पंचायतों का परिसीमन

सिद्धार्थनगर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शासन ने जनपद में चार नए नगर पंचायत व दो के सीमा विस्तार की स्वीकृति प्रदान की। नवसृजित नगर पंचायतों का परिसीमन भी पूरा हो गया। सीमा विस्तार भी करा दिया। इससे सात ब्लाक की ग्राम पंचायतें प्रभावित हुई हैं। त्रिस्तरीय चुनाव में प्रभावित ग्राम पंचायतों का अस्तित्व तो कायम है लेकिन इनके वार्ड संख्या में कमी आई है। पंचायत चुनाव में प्रशासन ने 22 जनवरी को निर्वाचक नामावलियों को प्रकाशन करा दिया। लेकिन 23 ऐसी पंचायतें रही, जिनके मतदाता सूची का प्रकाशन 24 फरवरी को किया जाएगा। दावा और आपत्तियों के बाद जन सामान्य के लिए 15 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

नवसृजित नगर पंचायत इटवा के परिसीमन में सात ग्राम पंचायत प्रभावित हुई हैं। जिनके कुछ वार्ड नगरीय क्षेत्र में समाहित हुए। बिस्कोहर नगर पंचायत से भनवापुर, भारतभारी के कारण डुमरियागंज व कपिलवस्तु नगर पंचायत में बर्डपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत आई हैं। चुनाव से पहले इन ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है। इनका हुआ नया परिसीमन

इटवा ब्लाक के डबरा, पिपरा छंगत, खुखुड़ी, केवटली, बबुरहा, हिगुआ, सरपोका, भनवापुर ब्लाक के गदाखौवा, गौरा बड़हरी, चुरिहार, त्रिलोकपुर, रोहाव बुजुर्ग, पोखरभिटवा, डुमरियागंज के कुर्थीडीहा, खगरौला, परसा, शोहरतगढ़, दहियाड़, मड़वा. खरगवार, बर्डपुर के बर्डपुर नंबर दस, बर्डपुर नंबर 12, नौगढ़ के बर्डपुर नंबर, उसका बाजार, पोखरभिटवा।

सहायक निर्वाचन अधिकारी

पंचायत चुनाव शिवचरन लाल पटेल ने बताया कि ऐसी ग्राम पंचायत जिनके वार्ड नगर पंचायत में चले गए हैं, उनका नए सिरे से परिसीमन कराया गया है। इन ग्राम पंचायतों के वार्ड की संख्या में बदलाव भी हुआ है। नई मतदाता सूची तैयार की जा रही है। आपत्ति व दावा का निस्तारण करने के बाद अंतिम प्रकाश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी