औचक निरीक्षण में 50 से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले

गोरखपुर मंडलायुक्त अनिल कुमार के निर्देश पर जिले के दफ्तरों में शुक्रवार को सुबह दस बजे से 10.45 बजे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 01:42 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 01:42 AM (IST)
औचक निरीक्षण में 50 से अधिक  कर्मचारी अनुपस्थित मिले
औचक निरीक्षण में 50 से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले

गोरखपुर मंडलायुक्त अनिल कुमार के निर्देश पर जिले के दफ्तरों में शुक्रवार को सुबह दस बजे से 10.45 बजे तक औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 50 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित लोगों को चेतावनी जारी करते हुए उनके एक दिन के वेतन कटौती का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण मागा है।

अपर आयुक्त श्याम धर पांडेय ने आज 8 सरकारी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में 10.45 बजे तक 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अधिशासी अभियंता प्रातीय खंड लोनिवि गोरखपुर में सहायक अभियंता वेद प्रकाश सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अधिशासी अभियंता कार्यालय निर्माण खंड द्वितीय के निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता राम जी प्रसाद, सहायक अभियंता घनश्याम यादव तथा पंकज कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। अन्य 45 कर्मचारियों में 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मुख्य अभियंता लोनिवि गोरखपुर के कार्यालय निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसी तरह अधीक्षण अभियंता गंडक सिंचाई कार्य द्वितीय में अधीक्षण अभियंता आरडी यादव के साथ ही छह और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय में पत्रावलियां अव्यवस्थित व धूल से भरी मिलीं। अधीक्षण अभियंता सिंचाई के कार्यालय में अधीक्षण अभियंता ईश्वरी प्रसाद के साथ 18 कर्मचारियों में 6 अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय गंडक सिंचाई कार्य प्रथम गोरखपुर के कार्यालय के निरीक्षण के समय अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार व अन्य तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अधिशासी अभियंता नलकूप गोरखपुर मंडल के निरीक्षण दौरान 27 कर्मचारी नहीं थे। संयुक्त विकास आयुक्त अमजद अली अंसारी ने भी लगभग आधा दर्जन कार्यालयों का निरीक्षण किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के कार्यालय में 4 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उप निदेशक माध्यमिक के कार्यालय में उप शिक्षा निदेशक सहित प्रशासनिक अधिकारी व पांच अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। पत्रावलियों का रखरखाव भी सही नहीं मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी कंचन गौड़ के साथ ही 9 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित मिले। पत्रावलियों का रख रखाव भी सही नहीं मिला। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के कार्यालय के निरीक्षण में छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। पत्रावलियों की सफाई भी ठीक नहीं पाई गई। मुख्य अभियंता जलनिगम के कार्यालय में 11 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अधीक्षण अभियंता जलनिगम के कार्यालय में स्वंय अधीक्षण अभियंता डीपी मिश्र सहित 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। साफ सफाई अत्यंत खराब थी, पत्रावलियों का रखरखाव भी बहुत खराब था। मुख्य अभियंता विद्युत के कार्यालय में मुख्य अभियंता एके सिंह सहित 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

chat bot
आपका साथी