पुरानी रंजिश में युवक को पीटकर मार डाला

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : मोहद्दीपुर के महुआरी टोला निवासी कुंदन गुप्त उर्फ बबलू (30) को उसके

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2015 12:41 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2015 12:41 AM (IST)
पुरानी रंजिश में युवक को पीटकर मार डाला

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

मोहद्दीपुर के महुआरी टोला निवासी कुंदन गुप्त उर्फ बबलू (30) को उसके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के लोगों ने रविवार की रात पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हमले में मृतक की मां व चाचा गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार के अन्य कई लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मामले में कैंट पुलिस वेद प्रकाश उपाध्याय और उसके परिवार के लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

महुआरी टोला निवासी ओम प्रकाश उपाध्याय के पुत्र कमलेश की साल भर पहले हत्या हो गई थी। उसकी लाश रामगढ़ ताल में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने बबलू के छोटे भाई राजा को गिरफ्तार किया था। उसी समय से दोनों परिवारों में दुश्मनी चल रही है। बबलू के चाचा राजकुमार के अनुसार उनके बेटे आयुष की रविवार की रात तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे। इसी बीच ओम प्रकाश के भाई वेद प्रकाश उपाध्याय ग्यारह बजे के आसपास शराब के नशे में आए और दरवाजे पर खड़े होकर गाली देने लगे। बाहर निकल कर उन्होंने गाली देने से मना किया तो वह उनके साथ हाथापाई करने लगा। बबलू बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि उसी समय वेद प्रकाश के परिवार के लोग उसे अपने घर में खींच ले गए और पीटकर कर मौत के घाट उतारने के बाद शव को बाहर फेंक दिया।

मारपीट में राजकुमार के अलावा उनकी पत्‍‌नी कमलेश गुप्त, बेटी रिया और बबलू की मां शोभा देवी घायल हो गई हैं। बबलू के पिता घनश्याम की काफी पहले मौत हो गई थी। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। वह एक निजी फर्म में काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी मां सेंट एंड्रयूज कालेज के पास सब्जी का ठेला लगाती हैं। हत्या के आरोप में जेल से जमानत पर छूटने के बाद से ही राजा फरार है। दूसरा भाई चंदन घर पर ही रहता है।

chat bot
आपका साथी