देवी बने भारतीय कुश्ती टीम के कोच

By Edited By: Publish:Thu, 10 Jul 2014 01:28 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jul 2014 01:28 AM (IST)
देवी बने भारतीय कुश्ती टीम के कोच

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : रीजनल स्टेडियम में तैनात अंशकालिक प्रशिक्षक देवी प्रसाद सिंह को 15 से 20 जुलाई तक स्लोवाकिया में होने वाली सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। श्री सिंह 2013 से यहां तैनात हैं। वे सन 2000 से 02 तक गोरखपुर खेल छात्रावास के छात्र भी रह चुके हैं। देवी प्रसाद ने बतौर कोच करियर के दूसरे साल में ही यह उपलब्धि अपने खाते में डाली।

मूल रूप से आजमगढ़ के ऊंचागांव के रहने वाले अंबिका प्रसाद सिंह व इंद्रावती सिंह के पुत्र देवी प्रसाद सिंह का शुरू से ही कुश्ती के प्रति झुकाव रहा। मेरठ के अलावा गोरखपुर हास्टल में रहकर उन्होंने कुश्ती के दांव-पेंच सीखे। दो वर्ष के भीतर ही बतौर अंशकालिक प्रशिक्षक यह उपलब्धि दर्ज कर उन्होंने गोरखपुर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय कोच चंद्रमौलि पांडेय को दिया है। देवी की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अश्विनी कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, राकेश सिंह दादा, विनोद कुमार यादव, सीमा विश्वकर्मा, हरेराम यादव, अकरम परवेज, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, नफीस अहमद, बिंट्टू पासवान, कांति यादव, अमिता कुशवाहा, प्रवीण त्रिपाठी आदि ने प्रसन्नता जाहिर की।

चंद्रमौलि के दूसरे शिष्य ने बढ़ाया गौरव

कुश्ती कोच व वर्तमान में आजमगढ़ के क्रीड़ाधिकारी चंद्रमौलि पांडेय के शिष्यों ने गोरखपुर का गौरव बढ़ाया। देवी प्रसाद सिंह के अलावा पांडेय के एक अन्य शिष्य चंद्रविजय सिंह ने भी मान बढ़ाया। यश भारती व लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित चंद्रविजय विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी