केक काटकर मनाया गणपति का जन्मदिन

गोंडा: जय गणेश-जय गणेश, जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा. के उच्चारण के साथ हर ओर गणपति

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 11:21 PM (IST)
केक काटकर मनाया गणपति का जन्मदिन
केक काटकर मनाया गणपति का जन्मदिन

गोंडा: जय गणेश-जय गणेश, जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा. के उच्चारण के साथ हर ओर गणपति की पूजा चल रही है। शहर के गोलागंज में रहने वाली संगीता अग्रवाल गणपति को अपना भाई मानते हुए 11 साल से उनकी पूजा कर रही हैं। हर बार की तरह गुरुवार की शाम को उन्होंने गणपति के जन्मदिन को केक काटकर मनाया।

गोलागंज स्थित आवास पर गणेश चतुर्थी के दिन भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संगीता व उनके पति श्रवण अग्रवाल ने गणपति की ओर से केक काटकर दिव्य आरती की। नानपारा से आईं भजन गायिका कल्पना जायसवाल ने गणपति के भजन गाए। इसके साथ ही यहां पर बच्चों को मिठाई, टाफी, खिलौने, मूषक, पेंसिल बाक्स सहित अन्य उपहार दिए गए। महिलाओं ने सोहर, भजन गाया। वहीं पर संकटमोचन हनुमान मंदिर सिविल लाइन में दिनभर गणपति की पूजा का दौर चला। कार्यक्रम में ¨रकू पांडेय, नंदन, पल्टू कश्यप, मनोज यादव, अनुपम मिश्र, लाल बाबू सहित अन्य मौजूद थे। परसपुर संवादसूत्र के अनुसार नगर पंचायत के चौक शंकर मंदिर धर्मशाला स्थित गणेश जी की प्रतिमा का गत गुरुवार की रात पूजा अर्चना के बाद पट्टी खोली गई।

chat bot
आपका साथी