डिप्टी सीएम का दौरा कल

गोंडा : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 सितंबर को जिले के दौरे पर आएंगे। यह जानकारी दे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 11:43 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 11:43 PM (IST)
डिप्टी सीएम का दौरा कल
डिप्टी सीएम का दौरा कल

गोंडा : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 सितंबर को जिले के दौरे पर आएंगे। यह जानकारी देते हुए डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने बताया कि डिप्टी सीएम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 सितंबर को हेलीकॉप्टर से 1.15 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। सर्किट हाउस परिसर में देवीपाटन मंडल की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से भेंट व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। अपराहन तीन बजे वह स्वामी नरायन मंदिर छपिया भी जाएंगे। भगवान घनश्याम का दर्शन करने के बाद डिप्टी सीएम लखनऊ वापस लौटेंगे। डीएम ने डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर देरशाम छपिया का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी