पंडित जी के बताए हुए रास्ते पर चलने का लें संकल्प

गोंडा: मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम हुए। शहर से ले

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 09:59 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 09:59 PM (IST)
पंडित जी के बताए हुए रास्ते पर चलने का लें संकल्प
पंडित जी के बताए हुए रास्ते पर चलने का लें संकल्प

गोंडा: मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम हुए। शहर से लेकर गांवों तक में संगोष्ठी के जरिए पंडित जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। मंगलवार को नवीन गल्ला मंडी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी हम लोगों के बीच प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य शेष नारायण मिश्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. पुष्कर मिश्र, पूर्व अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी, केके श्रीवास्तव, गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा ने संबोधित किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल व संचालन जिला महामंत्री अनिल कुमार पासवान ने किया। मीडिया प्रभारी अनुपम प्रकाश मिश्र ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। तरबगंज: कस्बे में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने माल्यार्पण किया। मंडल अध्यक्ष श्रीनरायन पांडेय, विनोद पांडेय, कमलेश पांडेय सहित अन्य मौजूद थे। बभनजोत: किसान इंका पिपरा इस्माइल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। वजीरगंज: निरीक्षण गृह में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार, सत्य प्रकाश तिवारी, अमरपाल ¨सह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

शिवदयालगंज: कटरा शिवदयालगंज तिराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर अनुसूचित जाति मोर्चा के मंत्री बाबूलाल शास्त्री, मंत्री प्रतिनिधि वेदप्रकाश दुबे व पं. दीनदयाल सरस्वती विद्या

मंदिर इंटर कालेज के छात्रों ने माल्यार्पण किया। कटरा कुटी धाम के महंत चिन्यमानंद, ¨चतामणि तिवारी, दयाशंकर मिश्र ने विचार व्यक्त किया। वहीं, गांधी पार्क स्थित दीन दयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जयप्रभाग्राम स्थित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में सचिव राम कृष्ण तिवारी, कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक प्रदीप मिश्र, मनीष ¨सह, संतोष वाजपेयी, मानस मणि पांडेय सहित अन्य मौजूद थे। नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय पर भी कार्यक्रम का आयेजन किया गया। जिसमें युवा समन्वयक गोपाल भगत, संजीव चतुर्वेदी, विनय श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी