निरीक्षक समेत दस पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

चित्र परिचय 10 जीएनडी 3 से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 09:10 AM (IST) Updated:Thu, 11 Jul 2019 09:10 AM (IST)
निरीक्षक समेत दस पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति
निरीक्षक समेत दस पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

गोंडा: 50 साल की उम्र पूरी कर चुके देवीपाटन मंडल के दस पुलिस कर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी उनके नामों का खुलासा नहीं कर रहे हैं। इस कार्रवाई की सूचना संबंधित जिलों के एसपी को भेजी गई है।

देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि शासन की व्यवस्था है कि 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके कर्मियों के पिछले दस साल के कामकाज का आंकलन किया जाए। इसमें उनके कार्यों के आधार पर उनका निर्धारण किया जाए। यह देखा जाए कि वह कार्य कर पाने में समर्थ है या नहीं। इसके आधार पर जनपद स्तर पर गठित कमेटियां उसका परीक्षण करके रिपोर्ट देती हैं। डीआइजी ने बताया कि चारों जिलों की समितियों ने दस पुलिस कर्मियों की सूची भेजी थी, जिसका परीक्षण करने के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें एक निरीक्षक, तीन उपनिरीक्षक, दो लिपिक, दो मुख्य आरक्षी व दो आरक्षी शामिल हैं। डीआइजी ने बताया कि इसके लिए संबंधित जिलों के एसपी के माध्यम से नोटिस भेजी जा रही है। इनसेट

ओमवीर का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

- वर्ष 2017 में नगर कोतवाली के बहुचर्चित इलाहाबाद बैंक लूटकांड में आरोपित ओमवीर को मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। ओमवीर यहां के मुकदमे में वांछित था। उस पर इनाम भी घोषित था। नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया ओमवीर का डिटेल निकाला जा रहा है। यहां से जल्द ही पुलिस टीम भेजी जाएगी। मालूम हो कि बैंक गार्ड सादिक की हत्या कर 50 लाख रुपये लूट लिए गए थे।

chat bot
आपका साथी