अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं

गाजीपुर इधर कुछ दिनों से विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर हो रहे लगातार हमले से अधिकारियों में भय का माहौल है। इस वर्ष विद्युत विभाग के छह अधिकारियों पर हमले हुए लेकिन विडंबना यह है कि इसमें से कोई भी हमलावर पकड़ा नहीं गया। ऐसे में अधिकारियों का काम करना बहुत मुश्किल हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 07:35 PM (IST)
अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं
अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं

जासं, गाजीपुर : विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर इधर हो रहे लगातार हमले से अधिकारियों में भय का माहौल है। कुछ माह में विभाग के छह अधिकारियों पर हमले हुए लेकिन विडंबना यह है कि इसमें से कोई भी पकड़ा नहीं गया। ऐसे में अधिकारियों का काम करना बहुत मुश्किल हो रहा है।

शासन से विद्युत चोरी रोकने और बकाया वसूली पर दबाव बढ़ गया है। इसे लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी रोजाना कार्रवाई कर रहे हैं। कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हुई तो विद्युत अधिकारियों पर हमले भी बढ़ने लगे। अगर बीते एक वर्ष का जायजा लिया जाए तो इन दिनों तीन एसडीओ रत्नेश जायसवाल पर दिलदारनगर, संजय भारती पर मरदह तथा अमित पर दिलदारनगर में एवं तीन अवर अभियंताओं रविद्र सिंह पर कासिमाबाद, प्रेमचंद पर बिरनो तथा कुलदीप पर गहमर में हमला हुआ। कुल छह लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। विद्युत विभाग की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया। आरोप है कि दबाव के चलते अब तक पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही कोई गिरफ्तारी हुई। जिला प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये से विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश है। करेंगे कार्य बहिष्कार

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि विद्युत कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर हमले की की जानकारी ऊपर के अधिकारियों को दे दी गई है। अगर तत्काल पुलिस प्रशासन हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं करता है तो संयुक्त संषर्घ समिति आंदोलन करने के साथ कार्य बहिष्कार को बाध्य होगी। ---

जिलाधिकारी से मिलकर करेंगे गिरफ्तारी की मांग

सोमवार को हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी के बालाजी से मिल कर अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे। वहीं अवर अभियंता पर हुए हमले की जानकारी विभाग के एमडी गोविद राजू एनएस को दी जा चुकी है। उन्होंने भी हमलावरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलवाया है। इस तरह की घटनाओं से कर्मचारियों एवं अधिकारियों का मनोबल गिर रहा है जो गलत है।- आरआर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग।

chat bot
आपका साथी