गंगा की अविरलता व निर्मलीकरण का संदेश

जासं, गाजीपुर : गंगा विचार मंच, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय की ओर से चीतना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 09:28 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 09:28 PM (IST)
गंगा की अविरलता व निर्मलीकरण का संदेश
गंगा की अविरलता व निर्मलीकरण का संदेश

जासं, गाजीपुर : गंगा विचार मंच, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय की ओर से चीतनाथ घाट पर गंगा चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा की अविरलता व निर्मलीकरण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अखिलेश ¨सह ने गंगा में गंदगी प्रभावित करने के दुष्परिणाम पर चर्चा की। कहा कि गंगा किनारे पौधरोपण व जन सामान्य को गंगा किनारे की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा। गंगा स्वच्छता पखवारा 31 मार्च तक चलेगा। गंगा को स्वच्छ व अविरल बनाने में सभी लोग सहयोग करें। गंगा सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति की पहचान है। यह हमारा गर्व और गौरव है। जागरुकता रैली निकालने के अलावा नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कई राज्यों में चल रहा है। सभी लोगों के सहयोग यह अभियान पूरा होगा। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, रास बिहारी, उमेश, डीएवी के प्रबंधक आदित्य जायसवाल, डा. बालेश्वर विक्रम ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सर्वजीत ¨सह ने किया।

कैडेटों ने जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

भांवरकोल : एसएम नेशनल इंटर कालेज मच्छटी के एनसीसी कैडेटों ने गुरुवार को रैली निकालकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रभारी लेफ्टिनेंट शकील अहमद के नेतृत्व में निकाली गई रैली को प्रधानाचार्य ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कैडेट्स हाथों में जल संरक्षण से संबंधित नारे लिखे बैनर, पोस्टर लिए नारेबाजी करते इंटर कालेज से अंबेडकर प्रतिमा, दलित बस्ती से होकर विद्यालय परिसर में पहुंचे। वहां पर रैली सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। शकील अहमद ने कहा कि जीवन में जल का बड़ा महत्व है। पानी के बिना मानव का ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी एवं पेड़-पौधों का अस्तित्व भी संभव नहीं है। इस मौके पर मुहम्मद इरशाद, आरजू बेगम, कलीम अहमद, अबुलैश हुसैन खां के अलावा एनसीसी कैडेट्स जलाल तालिब, कृष्णानंद, इंद्रजीत ¨सह यादव, शमा परवीन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी