स्वर्ण पदक जीतकर लौटे होनहार हुए सम्मानित

जासं जमानियां (गाजीपुर) अंतरराष्ट्रीय किक बाक्सिग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर दिल्ली से लौटे सन साइन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं सहित कोच नीलेश यादव को विद्यालय परिसर में सोमवार को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि नौ से 13 फरवरी के बीच दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 देशों के करीब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 06:34 PM (IST)
स्वर्ण पदक जीतकर लौटे होनहार हुए सम्मानित
स्वर्ण पदक जीतकर लौटे होनहार हुए सम्मानित

जासं, जमानियां (गाजीपुर) : अंतरराष्ट्रीय किक बाक्सिग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर दिल्ली से लौटे सन साइन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं सहित कोच नीलेश यादव को विद्यालय परिसर में सोमवार को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि नौ से 13 फरवरी के बीच दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 देशों के करीब 850 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें जनपद के कुल 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सन साइन पब्लिक स्कूल के दो खिलाड़ी थे। 47 किलोग्राम से उपर के भार वर्ग महिला में शिखा यादव और पुरूष वर्ग में हर्ष पाठक को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि फाइनल मैच में शिखा यादव ने रूस की सुकोही फंडांसिस को 2-1 से हराया और हर्ष पाठक ने युक्रेन के सलेह मुही एल्डीन को 3-0 से हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। विद्यालय में खिलाड़ियों को माला, प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। सुधीर राय, सोहन लाल, पदमनाथ यादव, महेश्वर सिंह, पदमा पांडेय, पूनम यादव, अनुरंधती सरकार आदि थीं। संचालन आयान घोष ने किया। प्रधानाचार्य डा. शेलेंद्र कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी