सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

जागरण संवाददाता दुल्लहपुर (गाजीपुर) महिला सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को मां शारदा चि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 04:37 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 04:37 PM (IST)
सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, दुल्लहपुर (गाजीपुर) : महिला सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कालेज जलालाबाद में थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने छात्राओं को नारी शक्ति एवं उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। कहा कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस लगातार इनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। यदि विद्यालय आते समय कोई भी मनचला छींटाकशी करता है तो तत्काल इसकी सूचना वूमेन पावर 1090 एवं 112 पर दें। उनकी सूचना को गोपनीय रखी जाएगी। विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र मौर्या, प्रधानाचार्य बृजेश कुशवाहा, रामनगीना यादव, अशोक यादव, नागेंद्र यादव, सीमा गिरी आदि थे।

chat bot
आपका साथी