उर्वरक उपलब्ध न होने से किसान परेशान

जासं, दुबिहां(गाजीपुर) : बाराचवर ब्लाक के उतरांव गांव स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध न होने क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 09:47 PM (IST)
उर्वरक उपलब्ध न होने से किसान परेशान
उर्वरक उपलब्ध न होने से किसान परेशान

जासं, दुबिहां(गाजीपुर) : बाराचवर ब्लाक के उतरांव गांव स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान परेशान हैं। हालत यह है कि अप्रैल से अब तक इस समिति पर एक ट्रक भी खाद नहीं आ पायी है जिसके कारण किसानों के सामने उर्वरक की समस्या बनी हुई है। गांव व आसपास के किसान काफी मात्रा में धान की खेती करते हैं। अप्रैल से ही खाद न आने के कारण बाजार से महंगी खाद लेने को किसान विवश हैं। समिति पर यूरिया 267 और डीएपी 1300 रुपए प्रति बोरी की दर से मिलती है। किसान यूरिया खुले बाजार से 280 से 300 और डीएपी 1350 से 1500 रुपए तक महंगे रेट पर खरीद कर खेत में डालने को विवश हैं। सियाराम यादव, नंदलाल कुशवाहा, शिवनाथ कुशवाहा, हरिहर यादव, कन्हैया सिंह, अवधनाथ सिंह आदि किसानों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द समिति पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। सचिव अवनीश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि उर्वरक की मांग की गई है। जल्द खाद समिति पर उपलब्ध हो जायेगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी