निरीक्षण में अनुपस्थित मिले ईओ, मांगा स्पष्टीकरण

उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने शुक्रवार को नगर पंचायत बहादुरगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी यदुनाथ अनुपस्थित मिले।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 11:45 PM (IST)
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले ईओ, मांगा स्पष्टीकरण
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले ईओ, मांगा स्पष्टीकरण

जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने शुक्रवार को नगर पंचायत बहादुरगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी यदुनाथ अनुपस्थित मिले। इस पर उपजिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा। जांच के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। बजट संबंधी कोई पत्रावली नहीं मिली। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। मौजूद लोगों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी के जिम्मे में दो नगर पंचायतों का चार्ज है। उनके मिलने का समय निर्धारित नहीं है। इसके चलते परेशानी होती है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत में वर्ष 2013 के बाद गृह कर नहीं लगाया गया है। इस विषय में भी जानकारी मांगी गई है। बताया कि निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। अभिलेख अपूर्ण पाने पर लिपिक का वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बीते बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न पटलों की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने सर्विसबुक, फाइल एवं अन्य अभिलेखों को देखा।

वार्षिक वेतन वृद्धि, नामिनी का उल्लेख न होने, सर्विस बुक में किसी प्रकार का अवकाश का अंकन न पाए जाने तथा समस्त अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित लिपिक का वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया था। साथ ही अधिशासी अधिकारी को सभी पुराने रिकार्डों का सुरक्षित रखने को कहा। उन्होंने संबंधित कर्मियों से फाइलों के रख-रखाव तथा कार्यालय में पार्टिशन, फाल सिलिग कराकर आफिस का अच्छा लुक देने का निर्देश दिया। ईओ को कहा कि पुरानी फाइलों के रख-रखाव में पारदर्शिता लाई जाए तथा रिकार्ड रूम में दो रजिस्टर बनाएं जांय। टैक्स विभाग के निरीक्षण में हाउस, पानी तथा दुकानों के बारे में जानकारी ली थी।

chat bot
आपका साथी