महीनों से रोजगार सेवकों को नहीं मिला मानदेय

जासं, चहनियां (चंदौली) : चहनिया विकास खंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को रोजगार सेवकों की बैठक हुई। म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:41 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 09:41 PM (IST)
महीनों से रोजगार सेवकों को नहीं मिला मानदेय
महीनों से रोजगार सेवकों को नहीं मिला मानदेय

जासं, चहनियां (चंदौली) : चहनिया विकास खंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को रोजगार सेवकों की बैठक हुई। मानदेय भुगतान न करने पर रोष प्रकट किया। सेवकों ने बीडीओ को पत्रक सौंपकर मानदेय भुगतान की मांग की। वक्ताओं ने कहा कई महीनों से उन्हें मानदेय नही दिया जा रहा। इससे उनके समक्ष भुखमरी की नौबत आ गयी है। दशहरा का पर्व बीत गया और दीपावली का पर्व भी आ गया है लेकिन सरकार द्वारा अभी तक रोजगार सेवकों के मानदेय पर कोई कार्रवाई नही की। ऐसी स्थिति में अगर दीपावली के पर्व पर भी मानदेय नही मिला तो पर्व फीका पड़ जाएगा। सावित्री सिंह, आरती देवी, विजय कुमार, मनोज कुमार, रविशंकर, रवीन्द्र, महेन्द्र, प्रशान्त, श्रीकान्त, वरुण कुमार, पूनम पाण्डेय सहित दर्जनों रोजगार सेवक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी