तेज आवाज के साथ टूटा ट्रांसमीशन लाइन का तार

गाजीपुर गंगा नदी में हमीद सेतु के पूरब तरफ लगा विद्युत आपूर्ति ट्रांसमीशन विद्युत टावर का तार सोमवार की देर रात 11 बजे तेज आवाज के साथ टूट कर गंगा नदी में गिर गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:04 AM (IST)
तेज आवाज के साथ टूटा ट्रांसमीशन लाइन का तार
तेज आवाज के साथ टूटा ट्रांसमीशन लाइन का तार

जासं, गाजीपुर : गंगा नदी में हमीद सेतु के पूरब तरफ  लगा विद्युत आपूर्ति ट्रांसमीशन विद्युत  टावर का तार सोमवार की देर रात 11 बजे  तेज आवाज के साथ टूट कर गंगा नदी में गिर गया। संयोग अच्छा रहा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसकी मरम्मत के लिए गोरखपुर से स्पेशल टीम रवाना हो चुकी है जो देर रात तक पहुंच जाएगी। फिलहाल भदौरा उपकेंद्र की आपूर्ति जमानियां उपकेंद्र से हो रही है। अचानक देर रात तेज आवाज के साथ तार टूटते ही विभाग में अफरा-तफरी मच गई।

इसकी जानकारी होते ही ट्रांसमीशन लाइन विभाग ने अवर अभियंता, तकनीकी इंजीनियरों को मौके के लिए रवाना कर दिया। हादसे के बाद विभागीय लोगों को फाल्ट खोजने में करीब बारह घंटे का समय लग गया। रात होने के कारण फाल्ट ढूढने में काफी समस्या आ रही थी। ट्रांसमीशन तार के टूटने के बाद भदौरा से इसका संपर्क काट दिया गया ताकि बड़ा हादसा होने से रोका जा सके। इस हादसे के बाद भदौरा उपकेंद्र से दर्जनों गांव को होने वाली आपूर्ति कुछ घंटे के लिए बाधित रही, लेकिन उसके बाद उसे जमानियां से जोड़ आपूर्ति बहाल कर दी गई। अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि भदौरा की आपूर्ति जमानियां से जोड़ दी गई है जो साहुपुरी से आती है। आपूर्ति कहीं भी बाधित नहीं है। फाल्ट मिल चुका है। चूंकि ट्रांसमीशन तार गंगा में गिरा है लिहाजा उसकी मरम्मत के लिए गोरखपुर से विशेषज्ञ टीम पहुंचने वाली है। उनके आते ही मरम्मत कार्य चालू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी