कोहरे की चादर ने ली एक की जान, एक गंभीर

सैदपुर (गाजीपुर): थाना क्षेत्र के दारूनपुर गांव के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से युव

By Edited By: Publish:Thu, 01 Dec 2016 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2016 05:37 PM (IST)
कोहरे की चादर ने ली एक की जान, एक गंभीर

सैदपुर (गाजीपुर): थाना क्षेत्र के दारूनपुर गांव के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आसपास के लोग समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। जहां चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

सिकंदरा गांव निवासी विमलेश यादव (19) पुत्र नर¨सह यादव अपने साथी गांव के ही अखिलेश यादव (20) पुत्र वीरेंद्र यादव के साथ बेलहीपर गांव में निमंत्रण करने गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों वापस आ रहे थे। विमलेश बाइक चला रहे थे व अखिलेश पीछे बैठे थे। एनएच-29 पर दारूनपुर के पास अज्ञात वाहन के धक्के से विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। अखिलेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस विमलेश के शव को थाना ले आई। अखिलेश का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराने के उपरांत हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। परिवार वालों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। कोतवाल एके त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के चाचा अशोक की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी