बेहद सर्तक रहते थे मनोज

गाजीपुर: लूट के शिकार मनोज जायसवाल यूं तो हमेशा सतर्क रहते थे। लेकिन शायद लुटेरों ने भी जमकर होमव

By Edited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 07:51 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 07:51 PM (IST)
बेहद सर्तक रहते थे मनोज

गाजीपुर: लूट के शिकार मनोज जायसवाल यूं तो हमेशा सतर्क रहते थे। लेकिन शायद लुटेरों ने भी जमकर होमवर्क किया था। मनोज ने

करीब 10-15 वर्ष पहले जखनियां में कबाड़ का कारोबार शुरू किया। अपनी मेहनत

के बल पर उन्होंने तरक्की की और इस व्यापार में काफी आगे बढ़ गए। वर्तमान

में जखनियां बाजार में उनके निजी मकान में कबाड़ा की दुकान है। प्रतिदिन वह

शाम को दुकान बंद कर मऊ स्थित अपने घर चले जाते हैं। तेजी से उनको बढ़ता

देख बदमाशों की नजर उन पर पहले ही पड़ गई थी। एक-दो बार ऐसी चर्चा कस्बा में

हुई थी कि बदमाश उनके पीछे पड़े हुए हैं। हालांकि मनोज काफी सतर्क रहते हैं

और ट्रेन से ही यात्रा करते हैं लेकिन उन्हें क्या पता था कि दिनदहाड़े

उनके साथ लूट हो जाएगी।

-----------

सादात में आक्रोश

मनोज

जायसवाल मूलत: सादात के रहने वाले हैं। उनके साथ दिनदहाड़े लूट की घटना से

सादात नगर के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी अजय प्रताप, रामानंद

जायसवाल, जितेंद्र गुप्त, सुनील गुप्त, श्यामलाल, मु. इब्राहिम आदि ने कहा

है कि पुलिस की उदासीनता के चलते दिनदहाड़े लूट की घटनाएं हो रही हैं। इससे

व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एकमाह पहले दुकान बंद कर घर

जा रहे सराफा व्यवसायी को तमंचे से आतंकित कर उनका झोला लेकर लुटेरे भाग

गए। जिसका पता अब तक नहीं चल पाया। व्यापारियों ने कबाड़ व्यवसायी के साथ

लूट की घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी