मनरेगा श्रमिक मजूदरी से करेंगे पौधरोपण

जंगीपुर (गाजीपुर) : 'दैनिक जागरण' का 'तलाश तालाबों की' अभियान अपने सही रास्ते पर चल पड़ा है। आम से ले

By Edited By: Publish:Fri, 27 May 2016 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 27 May 2016 07:11 PM (IST)
मनरेगा श्रमिक मजूदरी से करेंगे पौधरोपण

जंगीपुर (गाजीपुर) : 'दैनिक जागरण' का 'तलाश तालाबों की' अभियान अपने सही रास्ते पर चल पड़ा है। आम से लेकर खास तबका तो इससे जुड़ने ही लगा है, अब मनरेगा मजदूर भी आगे आए हैं। हम बात कर रहे हैं जंगीपुर क्षेत्र के करकापुर गांव के मनरेगा मजदूरों की। 'दैनिक जागरण' द्वारा गोद लिए गांव के जगुई पोखरे की मनरेगा मजदूरों ने शुक्रवार को खोदाई शुरू की। साथ में यह संकल्प भी लिया कि इस पोखरे के किनारे स्वयं पौधरोपण करेंगे और इसके लिए अपनी एक दिन की मजदूरी खर्च करेंगे।

सत्तर साल पहले गांव के सुरजू ¨सह ने इस पोखरे का निर्माण करवाया था। उस दौरान इसका काफी महत्व होता था। गांव के लोग यहां नहाते थे और पशु पक्षी पानी पीते थे। लेकिन धीरे-धीरे यह पोखरा लोगों की उपेक्षा का शिकार हो गया और आज वह बदहाली का दंश झेल रहा है। इसका एक बड़ा हिस्सा पाट कर उसपर सड़क बना दी गई है। शेष भी अतिक्रमण का शिकार है। अब पोखरे में बरसात के अलावा पानी नहीं रहता। 'दैनिक जागरण' द्वारा इसे गोद लेने के बाद पोखरे की सूरत बदलने की लगी है। ग्रामप्रधान इंदू देवी इसके लिए आगे आईं और शुक्रवार से मनरेगा मजदूरों के द्वारा पोखरे की खोदाई शुरू करा दी। प्रधान प्रतिनिधि विक्रम ¨सह यादव ने कहा कि यह पोखरा दूसरे के कब्जे में था। इसे खाली करवाकर खोदाई शुरू करवा दी गई है। इसके बाद पोखरे का सुंदरीकरण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी