सामान्य ज्ञान व दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

भदौरा (गाजीपुर) : स्थानीय ब्लाक पर पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह की माता पतिराजी देवी की तीसरी पुण्

By Edited By: Publish:Sun, 21 Dec 2014 08:16 PM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 08:16 PM (IST)
सामान्य ज्ञान व दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

भदौरा (गाजीपुर) : स्थानीय ब्लाक पर पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह की माता पतिराजी देवी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवराई पर सामान्य ज्ञान एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पंद्रह सौ प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को पर्यटन मंत्री ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम की शुरूआत ओमप्रकाश सिंह ने अपनी माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने कहा कि जीवन में माता का स्थान सर्वोपरि है। अंत में उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को एक-एक कर पुरस्कार दिया। अशोक सिंह, मन्नू सिंह, रितेश सिंह, नसीम खां, सच्चिदानंद उपाध्याय, नितेश सिंह, बल्ली यादव आदि थे। अध्यक्षता सुभाष यादव एवं संचालन चंदन पांडेय ने किया। आगंतुकों का आभार संतोष सिंह ने जताया।

59 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण

पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने इस मौके पर जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें 59 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। साथ ही मोतियाबिंद के 28 रोगियों की जांच एवं विकलांगों को ट्राइसाइकिल दी गई।

chat bot
आपका साथी