भाजयुमो में गरमाई राजनीति

गाजीपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के गृह जनपद में उनके संगठन की राजनीति

By Edited By: Publish:Tue, 18 Nov 2014 11:08 AM (IST) Updated:Tue, 18 Nov 2014 11:08 AM (IST)
भाजयुमो में गरमाई राजनीति

गाजीपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के गृह जनपद में उनके संगठन की राजनीति इन दिनों गरमा गई है। संगठन को ठीक ढंग से न चला पाने पर वैसे तो श्री राय ने चार जिलों के अध्यक्षों को चेतावनी नोटिस जारी की है, लेकिन गाजीपुर उनका गृह क्षेत्र होने के नाते यहां बहस अन्य जगहों से ज्यादा हो रही है।

बैठक से अनुपस्थित रहने, सदस्यता का हिसाब न देने और जिला कार्य समिति में मनमाना बदलाव के आरोप में नोटिस दिए जाने के बाद गुटबाजी तेज हो गई है। केंद्र में सत्तारूढ़ दल भाजपा के महत्वपूर्ण फ्रंटल संगठन की सियासत को लेकर विपक्षी दल भी निशाना साधने से बाज नहीं आ रहे हैं। उधर भाजयुमो के राजनीतिक परिदृश्य में फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है।

जारी की है चेतावनी नोटिस

गाजीपुर में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अपने कार्य में सही ढंग से रुचि नहीं लेने की शिकायतें मिली थी। इसके आधार पर उन्हें चेतावनी नोटिस जारी की गई है। ऐसा उनके अपने रवैये में सुधार लाने के लिए किया गया है। -आशुतोष राय, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा।

नेतृत्व को कराएंगे अवगत

संगठन में शामिल कुछ लोग गुटबाजी करते हैं। उन्हीं के द्वारा साजिश के तहत ऐसा कराया गया है। संगठन के लिए दिन-रात हम और हमारे पदाधिकारी कितने मेहनत करते हैं इसे भाजपा जिलाध्यक्ष से लगायत समूचा जिला जानता है। हमने प्रदेश अध्यक्ष से बात की है। जल्द ही उन्हें व शीर्ष नेतृत्व को सारी वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे। -राजेश भारद्वाज, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा।

chat bot
आपका साथी