रिटायर्ड इंजीनियर को मारी गोली, गंभीर

करंडा (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर में घर में सो रहे सेवानिवृत्त इंजीनियर अवधेश राय (

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 07:50 PM (IST)
रिटायर्ड इंजीनियर को मारी गोली, गंभीर

करंडा (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर में घर में सो रहे सेवानिवृत्त इंजीनियर अवधेश राय (70) को बदमाशों ने मंगलवार की रात गोली मार दी। इस दौरान विरोध करने पर पत्नी हीरावती (65) पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर दंपती को ग्रामीणों ने वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन दोनों की हालत नाजुक बनी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो प्रथम दृष्टया मामला जमीन संबंधी विवाद का सामने आया। फिलहाल पुलिस घायल अवधेश के भाई महेंद्र राय की तहरीर पर दो पट्टीदारों व अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अवधेश राय सिंचाई विभाग में इंजीनियर थे। करीब दस वर्ष पहले वह सेवानिवृत होकर गांव में ही रहते हैं। रात में वह और उनकी पत्‍‌नी हीरावती बरामदे में सोई थीं। करीब साढ़े बारह बजे चार पहिया वाहन से कुछ बदमाश अवधेश के घर के सामने रुके। वे वाहन खड़ा कर चहारदीवारी फांद कर बरामदा में पहुंच गए। बरामदा में सो रहे गृहस्वामी का चादर हटाकर पहचान करने के बाद बदमाशों ने फायर झोक दिया। गोली कंधे में लगी तो वृद्ध बदमाशों को धक्का देकर भागना चाहे।

उसी दौरान एक बदमाश ने तमंचा सटाकर फिर गोली चला दी। दूसरी गोली गर्दन में लगते ही वृद्ध जमीन पर गिर कर छटपटाने लगे। यह देख बगल में सो रही पत्‍‌नी हीरावती ने विरोध शुरू किया तो बदमाश चाकू से प्रहार कर उन्हें भी बुरी तरह घायल कर दिए। गोली की आवाज सुनकर पास में ही टीन शेड में सो रहे गृहस्वामी के भाई महेंद्र राय व दिनेश राय शोर-शराबा करते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े। घिरता देख बदमाश चहारदीवारी फांदकर बाहर निकले और अपने वाहन से ही भाग गए।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की छानबीन के साथ प्रभावित परिवार के लोगों व ग्रामीणों से पूछताछ की। इस मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। थानाध्यक्ष संतोष मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में मामला जमीन संबंधी विवाद का सामने आ रहा है। जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी