Move to Jagran APP

नोएडा की महिलाएं पुरुषों से मतदान करने में निकली आगे, जिले में हुआ इतने प्रतिशत मतदान

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को हुए मतदान में नोएडा विधानसभा क्षेत्र में मताधिकारी का प्रयोग करने में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। नोएडा विधानसभा में 345064 महिलाओं में से 162157 ने चुनाव का पर्वदेश के गर्व की प्रकिया में भाग लिया। कुल 46.99 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला। नोएडा क्षेत्र में ज्यादातर महिलाएं कामकाजी हैं फिर वह अपने अधिकार का इस्तेमाल करना नहीं भूली।

By Ankur Tripathi Edited By: Abhishek Tiwari Published: Sun, 28 Apr 2024 08:43 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 08:43 AM (IST)
नोएडा की महिलाएं पुरुषों से मतदान करने में निकली आगे

अंकुर त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा। जब महिलाओं को अधिकार मिलते हैं तो वह अपनी जिम्मेदारी निभाने में भी पीछे नहीं हटती है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को हुए मतदान में नोएडा विधानसभा क्षेत्र में मताधिकारी का प्रयोग करने में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 53.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

loksabha election banner

46.99 प्रतिशत महिलाओं ने डाला वोट

नोएडा क्षेत्र में ज्यादातर महिलाएं कामकाजी है और अपने अधिकारों को लेकर जागरूक भी रहती हैं। इसके विपरीत संसदीय क्षेत्र के चार अन्य विधानसभाओं में महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों से पीछे रहा।

नोएडा विधानसभा में 3,45,064 महिलाओं में से 1,62,157 ने चुनाव का पर्व,देश के गर्व की प्रकिया में भाग लिया। कुल 46.99 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला।

पुरुषों से महिलाएं 0.03 प्रतिशत रहीं आगे

वहीं पुरुष मतदाता महिलाओं से वोट डालने में पीछे रह गए। 46.96 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने ही वोट डाला। 0.03 प्रतिशत महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक वोट दिया। हालांकि वोट देने का अंतर अधिक नहीं है। फिर भी महिलाएं पुरुषों से आगे रही।

नोएडा में देश के हर कोने के लोग रहते है। यहां साक्षरता दर भी महिलाओं व पु्रूषों की बहुत अधिक है। 90 प्रतिशत से अधिक महिलाएं नौकरीपेशा है। वहीं पुरुष भी मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे हैं। उसके बाद भी महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में मतदान करने के लिए उत्साह कम रहा।

नोएडा में महिलाओं की तुलना में पुरुष मतदाता फिसड्डी साबित हुए। महिलाओं ने बढ़चढ़कर कर मतदान किया। हालांकि अन्य विधानसभा में महिलाएं वोट देने में पुरुषों से पीछे रहीं। पीछे रहने की एक वजह इन विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्र का अधिक होना भी है। नोएडा विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्र काफी कम है।

विधानसभा कुल महिला मतदाता पड़े वोट प्रतिशत
नोएडा 345064 162157 46.99

दादरी

331773 167766 50.56
जेवर 169742 88800  52.31
सिकंद्राबाद 190169 109782 57.72
खुर्जा 187486 107365 57.26
विधानसभा कुल पुरुष मतदाता वोट पड़े प्रतिशत
नोएडा 437796 205605  46.96
दादरी 397644 219070 55.09
सिकंद्राबाद  208906 133209 63.76
जेवर 200073   115401 57.67
खुर्जा 206376 126553 61.32

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.