जनरल को रिटायर करने में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने गाजियाबाद के मौजूदा सांसद अपने नाम के आगे से जनरल शब्द हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब वह पूर्व जनरल हो चुके हैं। उन्हें जनरल शब्द का इस्तेमाल बंद करना चाहिए। आगामी 2019 के चुनाव के लि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 09:13 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 10:19 PM (IST)
जनरल को रिटायर करने में जुटी कांग्रेस
जनरल को रिटायर करने में जुटी कांग्रेस

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने गाजियाबाद के मौजूदा सांसद अपने नाम के आगे से जनरल शब्द हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब वह पूर्व जनरल हो चुके हैं। उन्हें जनरल शब्द का इस्तेमाल बंद करना चाहिए।

आगामी 2019 के चुनाव के लिए आज से ही जनता को प्रेरित करने के लिए जन जागरण अभियान शुरू किया जा रहा है। जनता के बीच वह सरकार की भ्रामक योजनाओं के प्रचार की तरह जनरल शब्द के भ्रामक प्रचार को भी प्राथमिकता पर रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की बूथ स्तर तक की कमेटियां मजबूत की जा रही हैं। पार्टी किसी भी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी उसे सभी एकजुट होकर समर्थन करेंगे। ऐसा न करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

------

ये कांग्रेसियों की अज्ञानता का उदाहरण है कि वह इस तरह की बात कर रहे हैं, वीके ¨सह ने भारतीय सेना का नेतृत्व संभाला है। उनका नाम के आगे जनरल लिखना बिल्कुल सही है। रैंक कभी रिटायर नहीं होता , सैनिक रिटायर होते हैं।

मान¨सह गोस्वामी महा नगर अध्यक्ष भाजपा मुरादनगर का नगराध्यक्ष बनाया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र कसाना ने मुरादनगर के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी श्रीपाल ¨सह को मुरादनगर का नगराध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार एवं नगर कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए हैं। कसाना के साथ मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सतीश त्यागी प्रदेश सचिव लोकेश चौधरी, प्रेम प्रकाश चीनी, अभय त्यागी, राजू चौधरी, बीरेंद्र ¨सह, सुभाष त्यागी, लालमन ¨सह, त्रिलोक ¨सह, हाजी लियाकत अली, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, महेंद्र गौतम, माया देवी, कमलेश कुमारी, डा. जुल्फिकार त्यागी, राजीव त्यागी, बबलू सेन, जयवीर ¨सह, प्रकाश पहलवान, मनोज कुमार, हेमंत कुमार सहित वरिष्ठ कांग्रेसी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी