खोड़ा में दोपहर एक बजे तक ही मिलेगी सब्जी

कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए खोड़ा में फल सब्जी व राशन की दुकानों के खोलने का समय निर्धारित हो गया है। सब्जी व फल की बिक्री सुबह सात से दोपहर एक बजे तक होगी। किराना की दुकानें सुबह सात से शाम चार बजे तक खुलेंगी। इसको लेकर अधिकारियों ने शुक्रवार को थाना में व्यापारियों के साथ बैठक की। शुक्रवार से ही यह व्यवस्था लागू हो गई। वहीं गाजियाबाद जिले में अन्य स्थानों पर सब्जी व फल की बिक्री दोपहर दो और किराना के सामान की बिक्री शाम चार बजे तक होगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Apr 2020 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 25 Apr 2020 06:06 AM (IST)
खोड़ा में दोपहर एक बजे तक ही मिलेगी सब्जी
खोड़ा में दोपहर एक बजे तक ही मिलेगी सब्जी

जागरण संवाददाता, खोड़ा : कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए खोड़ा में फल, सब्जी व राशन की दुकानों के खोलने का समय निर्धारित हो गया है। सब्जी व फल की बिक्री सुबह सात से दोपहर एक बजे तक होगी। किराना की दुकानें सुबह सात से शाम चार बजे तक खुलेंगी। इसको लेकर अधिकारियों ने शुक्रवार को थाने में व्यापारियों के साथ बैठक की। शुक्रवार से ही यह व्यवस्था लागू हो गई है। वहीं, गाजियाबाद जिले में अन्य स्थानों पर सब्जी व फल की बिक्री दोपहर दो और किराना के सामान की बिक्री शाम चार बजे तक होगी। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए शासन ने विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। इससे अवगत कराने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने थाना में व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्हें अवगत कराया गया है कि खोड़ा में सुबह सात से एक बजे तक फल एवं सब्जी की बिक्री होगी। इसके अलावा सुबह सात से शाम चार बजे तक किराना के सामान की बिक्री होगी। सभी दुकानदार, खरीदार अनिवार्य रूप से मास्क, दस्ताना व सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। सामान खरीदते समय शारीरिक दूरी के नियम का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा। आवश्यकतानुसार खरीदारी करने परिवार का एक ही सदस्य निकले। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि यह नियम शुक्रवार से ही लागू हो गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गली-गली में एनाउंस कराकर लोगों को इन नियमों से अवगत करा दिया गया है। बैठक में उपजिलाधिकारी प्रशांत तिवारी, अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना आदि मौजूद रहे। अन्य स्थानों पर दोपहर दो बजे तक मिलेगी सब्जी: वहीं, जिलाधिकारी गाजियाबाद अजय शंकर पांडेय ने लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए शनिवार से फल, सब्जी व किराना के सामान की बिक्री का समय निर्धारित कर दिया है। शनिवार से जिले में (खोड़ा को छोड़कर) दोपहर दो बजे तक सब्जी व फल की बिक्री होगी। किराना के सामान की दुकानें शाम चार बजे तक खुलेंगी।

chat bot
आपका साथी