पुरानी रंजिश में युवक को तमंचे से मारी गोली

संवाद सहयोगी मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर में शुक्रवार शाम दबंगों ने पुरान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 08:10 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 08:10 PM (IST)
पुरानी रंजिश में युवक को तमंचे से मारी गोली
पुरानी रंजिश में युवक को तमंचे से मारी गोली

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर में शुक्रवार शाम दबंगों ने पुरानी रंजिश में युवक को तमंचे से गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी। आनन फानन में घायल को मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर किया गया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

गांव ईशापुर निवासी सतीश किसान हैं। उनके दो बेटे आशीष व विनीत हैं। पड़ोस के एक परिवार से उनकी जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। बड़ा बेटा आशीष शुक्रवार शाम घर की दीवार पर बैठा था। सतीश पास में ही खाट पर बैठे थे। इस बीच पड़ोसी बाप-बेटे वहां आये और गाली गलौच करने लगे। जैसे ही आशीष ने उनका विरोध किया तो उनमें से एक आरोपित ने तमंचा निकाल कर उन पर फायर कर दिया। गोली जाकर आशीष के पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर पिता सतीश व भाई विनीत आरोपितों को पकड़ने के लिए दौड़े तो उन्होंने उन पर भी फायरिग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। बाद में आरोपित हवाई फायर करते हुए भाग गए। सूचना पर तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपितों की तलाश में दबिश दी। लेकिन, आरोपित नहीं मिले। मामले में सीओ मोदीनगर सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 2 महीने पहले भी हुआ था विवाद

- सतीश ने बताया कि आरोपितों से उनकी काफी समय से रंजिश चली आ रही है। दो महीने पहले भी उनमें विवाद हो गया था। उस समय गांव में पंचायत हुई थी जिसमें मामला शांत कराया था।

chat bot
आपका साथी